publicuwatch24.-जांजगीर-चांपा। शिवरीनारायण पुलिस ने 15 भैंस की तस्करी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के 5 आरोपी मुकेश ऐडजा, राजेश मांझी, निरंजन कोलरी, रूपेश कुमार, प्रकाश राणा को गिरफ्तार किया है और पांचों आरोपियों को न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया है. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10 एवं पशु क्रूरता अधिनियम की धारा 11 ( घ ) के तहत कार्रवाई की है. गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस ने 15 भैंस को छुड़ाया है और तस्करी में प्रयुक्त 3 पिकअप को जब्त किया है. गिरफ्तार पांचों आरोपी, उड़ीसा के रहने वाले हैं. दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि 3 पिकअप में भैंसों को भरकर तस्करी करने उड़ीसा बूचड़खाना ले जाया जा रहा है. फिर पुलिस की टीम ने घेराबंदी करके 3 पिकअप से ले जाए जा रहे 15 भैंस को छुड़ाया और पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया है.
Trending
- सिल्क समग्र-2 योजना से धमतरी के ग्रामीणों को मिल रहा आत्मनिर्भरता का नया आधार
- वर्षा जल सहेजकर भू -जल स्तर बढ़ाने प्रशासन की अभिनव पहल
- साय सरकार का सुशासन तिहार बना मददगार मिनटों में टाकेश्वरी को मिला राशन कार्ड
- उच्च शिक्षा मंत्री से मिले कुलपति प्रो. दयाल
- चूल्हे-चौके से बिजनेस तक गायत्री समूह की 12 महिलाओं ने टेंट हाउस के जरिए लिखी सफलता की नई दास्तां
- कबाड़ में जान फूंक दी जशपुर के ‘वेस्ट टू बेस्ट’ इको पार्क ने, नवाचार और संरक्षण का बना छत्तीसगढ़ में मॉडल
- बस्तर की नई वैश्विक पहचान : जंगलों में फेंके जाने वाले छिंद के बीजों से तैयार हुई अनोखी हर्बल कॉफी
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी सौगात: जशपुर में श्री नदी पर बनेगा उच्च स्तरीय पुल, तीन राज्यों की कनेक्टिविटी होगी मजबूत
Friday, May 8
