Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव का सामने आया अनोखा अंदाज, विकास कार्यों का निरीक्षण करने स्कूटी में निकले…

    May 2, 2026

    विशेष लेख : पीएम-जनमन से जशपुर के पी.व्ही.टी.जी. अंचलों में विकास की नई इबारत

    May 2, 2026

    सुशासन तिहार 2026: संवाद से समाधान तक —शिव कुमार दुबे को मिली वृद्धावस्था पेंशन की सौगात

    May 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • उप मुख्यमंत्री अरुण साव का सामने आया अनोखा अंदाज, विकास कार्यों का निरीक्षण करने स्कूटी में निकले…
    • विशेष लेख : पीएम-जनमन से जशपुर के पी.व्ही.टी.जी. अंचलों में विकास की नई इबारत
    • सुशासन तिहार 2026: संवाद से समाधान तक —शिव कुमार दुबे को मिली वृद्धावस्था पेंशन की सौगात
    • सुशासन तिहार 2026: नान सहोदर को मिला किसान क्रेडिट कार्ड, खेती हुई आसान
    • दाढ़ी सीसी रोड प्रकरण: गुणवत्ता पर सख्ती, CM साय के निर्देश के बाद जांच तेज—जिलेभर में निर्माण कार्यों की होगी विशेष समीक्षा
    • 3 शहीद जवानों को CM साय ने दी श्रद्धांजलि
    • उधारी रकम विवाद में गला और मुंह दबाकर हत्या, रायगढ़ में ग्रामीण गिरफ्तार
    • जनगणना कार्य में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई: सहायक शिक्षक सत्यजीत निराला निलंबित, प्रशासन सख्त
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, May 2
    Publicuwatch24
    • Home
    • रायपुर

      विशेष लेख : पीएम-जनमन से जशपुर के पी.व्ही.टी.जी. अंचलों में विकास की नई इबारत

      May 2, 2026

      सुशासन तिहार 2026: संवाद से समाधान तक —शिव कुमार दुबे को मिली वृद्धावस्था पेंशन की सौगात

      May 2, 2026

      सुशासन तिहार 2026: नान सहोदर को मिला किसान क्रेडिट कार्ड, खेती हुई आसान

      May 2, 2026

      दाढ़ी सीसी रोड प्रकरण: गुणवत्ता पर सख्ती, CM साय के निर्देश के बाद जांच तेज—जिलेभर में निर्माण कार्यों की होगी विशेष समीक्षा

      May 2, 2026

      3 शहीद जवानों को CM साय ने दी श्रद्धांजलि

      May 2, 2026
    • छत्तीसगढ
    • सम्पादकीय
      • बिलासपुर
      • बस्तर
      • दुर्ग
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतरराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    • बिज़नेस
    • धर्म आध्यात्म
    • Contact
    Publicuwatch24
    Home » उधारी रकम विवाद में गला और मुंह दबाकर हत्या, रायगढ़ में ग्रामीण गिरफ्तार
    छत्तीसगढ

    उधारी रकम विवाद में गला और मुंह दबाकर हत्या, रायगढ़ में ग्रामीण गिरफ्तार

    Publicuwatch AutherBy Publicuwatch AutherMay 2, 2026No Comments0 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email WhatsApp

    publicuwatch24.-रायगढ़। कापू पुलिस द्वारा ग्राम कुम्हीचुआ में मिले युवक के शव के मामले में गंभीर जांच करते हुए अंधे हत्याकांड का पर्दाफाश किया गया है। दिनांक 27.04.2026 को देवव्रत तुरी (30 वर्ष) निवासी ग्राम कुम्हीचुआ का शव उसके निर्माणाधीन मकान के पीछे बाड़ी में संदिग्ध परिस्थिति में मिलने की सूचना पर थाना कापू में मर्ग कायम कर जांच शुरू की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक की मौत दम घुटने और गले की हड्डी टूटने से होना पाए जाने पर हत्या की पुष्टि हुई, जिसके बाद अज्ञात आरोपी के विरुद्ध हत्या का अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
    27.04.2026 को घटना की सूचना मिलते ही एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्दांत तिवारी, वैज्ञानिक अधिकारी पी.एस. भगत, थाना प्रभारी कापू उप निरीक्षक इगेश्वर यादव और थाना कापू पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल और शव का बारीकी से निरीक्षण कर महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए गए। मृतक के शरीर पर गले, कलाई और पीठ पर दबाव एवं संघर्ष के निशान मिले। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चिकित्सकों द्वारा मृत्यु को होमीसाइडल बताया गया।
    घटना के संबंध में मृतक के पिता चमराराम तुरी (60 वर्ष) ने बताया कि इसका लडका देवव्रत तुरी की शादी ग्राम बेहरामार धरमजयगढ के निर्मला बसोड के साथ सामाजिक रीति रिवाज से 13-14 साल पहले सम्पन्न हुआ था जिसके वैवाहिक जीवन से 04 बच्चे है तीन बेटी व एक बेटा है देवव्रत व उसकी पत्नी के बीच अनबन होने से उसकी पत्नी निर्मला बसोड तीनों बेटियों को लेकर अपने मायके बेहरामार में करीब 02 वर्षों से अलग रह रही है बडा नाती रणबीर बसोड 12 साल का है जो अपने दादा-दादी के साथ कुम्हीचुआ में रहता है एवं मृतक की बहन कौशल्या भी अपने माता-पिता अपने तीनों बच्चों के साथ रहती है । मृतक व उसके माता -पिता व बहन के साथ भी आये दिने विवाद होते रहता था बताया गया है कि दिनांक 26-04-26 के शाम देवव्रत अपने कमरे में था और माता-पिता एवं बहन भी अपने कमरे में खाना खाकर सोने चले गये कि सुबह दिनांक 27-04-2026 को मृतक का बेटा रणबीर अपने पिता के कमरे में देखने गया तो मृतक अपने कमरा अंदर नहीं था ।
    आस पास में पता तलाश किये जो कि मृतक के निर्माणाधीन इंद्रा आवास एवं मिट्टी के मकान के बगल बाडी में देवव्रत तुरी मरा हुआ पट हालत में मिला मृतक के दोनों हाथ कलाई में तथा गले के पास तथा पीठ में काला गहरा निशान दिखाई पड रहा था तथा नाक से खुन निकल रहा था । थाना प्रभारी कापू द्वारा मर्ग जांच पंचनामा कार्यवाही किया जा कर शव का पी. एम. कराया गया । मृतक का शार्ट पी. एम. रिपोर्ट में मृतक की मृत्यु होमीसाईडल प्रकृति का होना लेख किये । मर्ग जांच पर एवं डाक्टर के शार्ट पी. एम. रिपोर्ट पर अज्ञात ब्यक्ति द्वारा गला घोट कर हत्या करना पाये जाने से थाना कापू में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 75/2026 धारा 103(1) BNS का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
    वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उप निरीक्षक इगेश्वर यादव द्वारा मृतक के परिजनों, ग्रामीणों और संदिग्धों से तीन दिनों के सघन पूछताछ में कोई खास जानकारी निकलकर नहीं आयी। इसी बीच पुलिस को जानकारी मिली कि गांव के करमसाय नगेसिया और मृतक के बीच लंबे समय से पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था। मार्च महीने में करमसाय नगेसिया का पूरा परिवार उसके घर उसके मारने पीटने आये थे और घरवालों से झगड़ा विवाद कर लौट गये। संदेह के आधार पर करमसाय नगेसिया पिता पतिराम नगेसिया उम्र 42 वर्ष निवासी ग्राम कुम्हीचुआ को थाना लाकर गहन पूछताछ की गई। शुरू में आरोपी पुलिस को गुमराह करता रहा, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उसने हत्या करना स्वीकार कर लिया।
    आरोपी करमसाय नगेसिया ने बताया कि करीब छह वर्ष पहले मृतक देवव्रत तुरी ने उससे 5,000 रुपये उधार लिए थे, जिसे वह लगातार टालता रहा। ब्याज सहित रकम बढ़ने और कई बार मांगने के बाद भी पैसा वापस नहीं मिलने से आरोपी के मन में रंजिश थी। 11 मार्च को वह पैसा वापसी मांगने पर देवव्रत तुरी के माता पिता एवं उसकी बहन से गाली गलौच किये थे। जिसको लेकर मिटिंग भी गांव में बैठे थे फिर भी देवव्रत के द्वारा पैसा वापस नहीं किया गया। दिनांक 26.04.2026 की रात करीब 11 बजे शादी कार्यक्रम से लौटते समय उसने देवव्रत को उसके घर के पास देखा और पुराने विवाद के कारण गुस्से में उसका पीछा कर घर के दरवाजे के पास पकड़ लिया। आरोपी ने देवव्रत के मुंह और गले को दोनों हाथों से दबाकर जमीन पर पटक दिया और तब तक दबाए रखा जब तक उसकी मौत नहीं हो गई। हत्या के बाद आरोपी ने शव को उठाकर घर के पीछे बाड़ी में फेंक दिया ताकि हत्या को छुपाया जा सके। आरोपी को आज न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। आरोपी करमसाय नागेसिया, पिता पतिराम नागेसिया, उम्र 42 वर्ष, निवासी ग्राम कुम्हिचुवां थाना कापू

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Publicuwatch Auther
    • Website

    Related Posts

    सचिव की कलेक्टरों को दो टूक : अवैध रेत खनन पर सख्ती से हो कार्रवाई, सीएम के निर्देशों के पालन में लापरवाही पर कलेक्टर होंगे जिम्मेदार

    May 2, 2026

    प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज ,मुख्यमंत्री श्री साय के नेतृत्व में जन-जन तक पहुंच रहा सुशासन

    May 2, 2026

    बस्तर मुन्ने और सुशासन तिहार के तहत जिला पंचायत सीईओ ने सुदूरवर्ती ग्राम कंदाड़ी में लगाई चौपाल

    May 2, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    × Popup Image
    RO No 13722/1
    Top Posts

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025232

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202334

    Entertainment Industry Choreographers Are Starting to Unionize

    March 10, 202219

    प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी को राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री सौदान सिंह और पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह की तारीफ करना रास नहीं आया

    December 11, 202019
    Don't Miss
    बिलासपुर

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव का सामने आया अनोखा अंदाज, विकास कार्यों का निरीक्षण करने स्कूटी में निकले…

    By Publicuwatch AutherMay 2, 20260

    publicuwatch24.-लोरमी। अक्सर राजनीति में ऊंचे पदों पर बैठे चेहरों के इर्द-गिर्द सुरक्षा का अभेद्य घेरा…

    विशेष लेख : पीएम-जनमन से जशपुर के पी.व्ही.टी.जी. अंचलों में विकास की नई इबारत

    May 2, 2026

    सुशासन तिहार 2026: संवाद से समाधान तक —शिव कुमार दुबे को मिली वृद्धावस्था पेंशन की सौगात

    May 2, 2026

    सुशासन तिहार 2026: नान सहोदर को मिला किसान क्रेडिट कार्ड, खेती हुई आसान

    May 2, 2026
    About Us

    Publicuwatch24.com

    The News Portal - A reliable and genuine news source.

    Owner and Editor :- Piyush sharma
    Contact Number :- 7223911372
    Address :- Shyam Nagar Near Maharana Pratap Gardan Raipur Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव का सामने आया अनोखा अंदाज, विकास कार्यों का निरीक्षण करने स्कूटी में निकले…

    May 2, 2026

    विशेष लेख : पीएम-जनमन से जशपुर के पी.व्ही.टी.जी. अंचलों में विकास की नई इबारत

    May 2, 2026

    सुशासन तिहार 2026: संवाद से समाधान तक —शिव कुमार दुबे को मिली वृद्धावस्था पेंशन की सौगात

    May 2, 2026
    Most Popular

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025232

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202334

    Entertainment Industry Choreographers Are Starting to Unionize

    March 10, 202219
    © 2026 Website Designed by RT Internet Services.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.