publicuwatch24.-रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव के मुख्य आतिथ्य में दुर्ग के सेवा सदन में आज श्रमिक साथियों के साथ सादगीपूर्ण वातावरण में सामूहिक भोजन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान मंत्री श्री यादव ने श्रमिकों के साथ आत्मीय संवाद कर उनके कार्यों की सराहना की तथा उनका उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि श्रमिकों की मेहनत और समर्पण ही समाज एवं राष्ट्र की प्रगति का आधार है। उन्होंने कहा कि श्रमिकों के योगदान का सम्मान करना हम सभी का दायित्व है और ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं।
कार्यक्रम में उपस्थित श्रमिकों ने भी अपने विचार मंत्री श्री यादव के साथ साझा किए तथा इस पहल के लिए आभार व्यक्त किया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य श्रमिकों के सम्मान को बढ़ावा देना एवं उनके प्रति समाज में सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करना रहा। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।
Trending
- सुशासन तिहार बना संबल: आत्माराम के मछली पालन कार्य को मिली नई गति
- मिट्टी के मटकों से रोजाना 2 से ढाई हजार की आमदनी
- बस्तर मुन्ने एवं सुशासन तिहार के तहत कंदाड़ी पहुंचा प्रशासन, ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित निराकरण
- योजनाओं का लाभ उठाएं और अपनी समस्याओं का आवेदन देकर निराकरण कराएं : मंत्री लखनलाल देवांगन
- प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज
- 753 खिलाड़ी आवासीय खेल अकादमी चयन ट्रायल में हुए शामिल
- शासकीय उचित मूल्य दुकान विक्रेता सरकार की मजबूत कड़ी, योजनाओं के क्रियान्वयन में निभाते हैं अहम भूमिका : अरुण साव
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पहुंचे बगिया, केंद्रीय मंत्री तोखन साहू और कृषि मंत्री रामविचार नेताम भी साथ पहुंचे
Saturday, May 2
