publicuwatch24.-रायगढ़। छत्तीसगढ़ शासन के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार जिले में खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा “सही दवा, शुद्ध आहार-यही छत्तीसगढ़ का आधार” थीम के अंतर्गत 15 दिवसीय सघन जांच अभियान का व्यापक स्तर पर क्रियान्वयन किया जा रहा है। कलेक्टर के निर्देश पर जिले स्तर पर संचालित यह अभियान 27 अप्रैल से 11 मई 2026 तक जिलेभर में निरंतर जारी है, जिसका मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को सुरक्षित, गुणवत्तायुक्त एवं मानक अनुरूप खाद्य सामग्री एवं औषधियां उपलब्ध कराना है।
इसी कड़ी में आज 1 मई को रायगढ़ शहर के विभिन्न अस्पतालों एवं उनसे संबद्ध फार्मेसी प्रतिष्ठानों में वैक्सीन स्टोरेज की कोल्ड चेन व्यवस्था का विशेष निरीक्षण एवं सघन जांच की गई। जांच के दौरान औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम 1940 एवं नियमावली 1945 के तहत निर्धारित मानकों के अनुरूप व्यवस्थाओं का बारीकी से परीक्षण किया गया।
कार्यवाही के अंतर्गत अपेक्स फार्मेसी (छातामुड़ा बायपास), गोयल फार्मेसी (छातामुड़ा), श्री चिल्ड्रन हॉस्पिटल (लोचन नगर) एवं मेट्रो हॉस्पिटल, रायगढ़ का निरीक्षण किया गया। इस दौरान वैक्सीन के सुरक्षित भंडारण, निर्धारित तापमान के अनुरक्षण, कोल्ड चेन की सतत निगरानी, स्टॉक रजिस्टर एवं वितरण प्रणाली की विस्तार से जांच की गई। निरीक्षण के दौरान संबंधित संचालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा कोल्ड चेन प्रबंधन में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने की सख्त हिदायत दी गई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अभियान अवधि के दौरान यदि कहीं भी अनियमितता या मानकों का उल्लंघन पाया जाता है तो संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।
खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा संचालित इस अभियान के माध्यम से न केवल स्वास्थ्य संस्थानों की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ किया जा रहा है, बल्कि आमजन के बीच सुरक्षित दवा और शुद्ध आहार के प्रति जागरूकता भी बढ़ाई जा रही है। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे दवा एवं खाद्य सामग्री खरीदते समय गुणवत्ता और प्रमाणिकता का विशेष ध्यान रखें तथा किसी भी प्रकार की शिकायत होने पर संबंधित विभाग को सूचित करें, ताकि त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
Trending
- सचिव की कलेक्टरों को दो टूक : अवैध रेत खनन पर सख्ती से हो कार्रवाई, सीएम के निर्देशों के पालन में लापरवाही पर कलेक्टर होंगे जिम्मेदार
- प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज ,मुख्यमंत्री श्री साय के नेतृत्व में जन-जन तक पहुंच रहा सुशासन
- वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों में सुरक्षा मानकों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करें: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुरक्षा ऑडिट एवं सतत मॉनिटरिंग के दिए निर्देश
- भारतमाला मुआवजा घोटाला : सभी खसरा नंबरों की होगी जांच, संभाग आयुक्त ने बनाई अफसरों की दो टीमें
- दुष्कर्म के बाद हत्या के दोषी को मिली मृत्य दंड की सजा उम्र कैद में तब्दील, हाई कोर्ट ने कहा- नहीं है रेयरेस्ट ऑफ रेयर केस…
- रायपुर में 10 और 13 मई को IPL का महा मुकाबला, कल से शुरू होगी टिकट बुकिंग
- बस्तर मुन्ने और सुशासन तिहार के तहत जिला पंचायत सीईओ ने सुदूरवर्ती ग्राम कंदाड़ी में लगाई चौपाल
- रायगढ़ में “सही दवा, शुद्ध आहार” अभियान तेज: 15 दिन में सैकड़ों प्रतिष्ठानों की जांच, कोल्ड चेन व्यवस्था पर कड़ी निगरानी
Saturday, May 2
