publicuwatch24.-रायपुर। प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल आज मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निज सहायक श्री दीपक अंधारे के चचेरे भाई एवं बंदरचुआ, कुनकुरी निवासी श्री जोगेश्वर अंधारे के सुपुत्र स्वर्गीय श्री विवेक अंधारे के निधन उपरांत आयोजित दशगात्र कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने शोकाकुल परिवारजनों से भेंट कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं और इस कठिन समय में धैर्य बनाए रखने का संबल दिया।
मंत्री अग्रवाल ने अपने शोक संदेश में कहा कि स्वर्गीय श्री विवेक अंधारे का अल्पायु में असामयिक निधन अत्यंत पीड़ादायक एवं हृदय विदारक है। उन्होंने कहा कि ऐसी अपूरणीय क्षति की भरपाई संभव नहीं है, लेकिन सभी को मिलकर परिवार का संबल बनना चाहिए। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिजनों को इस गहन दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
दशगात्र कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों एवं क्षेत्रवासियों ने दिवंगत के व्यक्तित्व और उनके सरल स्वभाव को स्मरण करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।
Trending
- समाधान समारोह 2026: देशभर में न्याय प्रक्रिया को सरल बनाने की बड़ी पहल, लाखों मामलों के त्वरित निपटारे का लक्ष्य
- नवा रायपुर में अंतरराष्ट्रीय गोल्फ कोर्स और विश्वस्तरीय टूर्नामेंट की मेजबानी पर चर्चा, डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई सीईओ ने प्रधान सचिव से की मुलाकात
- नक्सलवाद के खात्मे के बाद विकास की नई शुरुआत : बंदूकों की गूंज थमी, गोगुण्डा में ‘हरा सोना’ की खरीदी शुरू…. अब मनोरंजन कक्ष में गूंजेंगे गीत
- मिशन उत्कर्ष : जिला प्रशासन और अदाणी फाउंडेशन की साझेदारी से रायपुर में बोर्ड परीक्षा परिणामों में सुधार
- राष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ की दोहरी उपलब्धि, फाइलेरिया व मलेरिया नियंत्रण में राज्य मॉडल की देशभर में सराहना
- मंत्री राजेश अग्रवाल ने स्वर्गीय विवेक अंधारे को दी श्रद्धांजलि
- ‘गूगल बॉय’ रुद्र को, लोक भवन में मिला सम्मान
- बस्तर के छोटे किलेपाल में दिव्यांगों के जीवन में लौटा आत्मसम्मान
Friday, May 1
