Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    पशुपालन से सुकृता की बदली तस्वीर, मनरेगा बना सहारा

    April 28, 2026

    विशेष लेख : महिला स्वसहायता समूहों ने बदली पोषण आहार आपूर्ति की तस्वीर

    April 28, 2026

    सलीम डोला के प्रत्यर्पण पर अमित शाह ने की NCB की तारीफ, बोले-ड्रग माफिया अब छिप नहीं सकते

    April 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पशुपालन से सुकृता की बदली तस्वीर, मनरेगा बना सहारा
    • विशेष लेख : महिला स्वसहायता समूहों ने बदली पोषण आहार आपूर्ति की तस्वीर
    • सलीम डोला के प्रत्यर्पण पर अमित शाह ने की NCB की तारीफ, बोले-ड्रग माफिया अब छिप नहीं सकते
    • बिन्द्रानवागढ़ में सियासी पारा चढ़ा: जन चौपाल में योजनाओं की ‘मैदान टेस्टिंग’, नारी शक्ति वंदन पर तीखा संग्राम
    • राजधानी में चाकू मारकर 16 वर्षीय नाबालिग की हत्या, साथी घायल, आक्रोशित परिजनों ने किया थाने का घेराव
    • चौथिया कार्यक्रम से लौट रहा सोनी परिवार हादसे का शिकार, तीन लोगों की दर्दनाक मौत
    • CG बोर्ड 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम का ऐलान, कल इतने बजे आएगा रिजल्ट
    • ‘प्रोजेक्ट धड़कन’ से 2 साल की पारूल को मिला नया जीवन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, April 28
    Publicuwatch24
    • Home
    • रायपुर

      पशुपालन से सुकृता की बदली तस्वीर, मनरेगा बना सहारा

      April 28, 2026

      विशेष लेख : महिला स्वसहायता समूहों ने बदली पोषण आहार आपूर्ति की तस्वीर

      April 28, 2026

      राजधानी में चाकू मारकर 16 वर्षीय नाबालिग की हत्या, साथी घायल, आक्रोशित परिजनों ने किया थाने का घेराव

      April 28, 2026

      CG बोर्ड 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम का ऐलान, कल इतने बजे आएगा रिजल्ट

      April 28, 2026

      ‘प्रोजेक्ट धड़कन’ से 2 साल की पारूल को मिला नया जीवन

      April 28, 2026
    • छत्तीसगढ
    • सम्पादकीय
      • बिलासपुर
      • बस्तर
      • दुर्ग
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतरराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    • बिज़नेस
    • धर्म आध्यात्म
    • Contact
    Publicuwatch24
    Home » यूथ फेस्ट-2026: सौरभ द्विवेदी का मंत्र—फिट रहें, पॉजिटिव सोचें, परिवार संग आगे बढ़ें
    छत्तीसगढ

    यूथ फेस्ट-2026: सौरभ द्विवेदी का मंत्र—फिट रहें, पॉजिटिव सोचें, परिवार संग आगे बढ़ें

    Publicuwatch AutherBy Publicuwatch AutherApril 27, 2026No Comments1 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email WhatsApp

    *संस्कृतिक कार्यक्रम, लोकनृत्य,स्टार्टअप, एजुकेशन एवं स्किल डेवलपमेंट वर्कशॉप की रही धूम*

    Publicuwatch 24.com – रायपुर l जिले में आयोजित “यूथ फेस्ट-2026” के अंतर्गत आज शाम एक विशेष प्रेरक सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें देश के वरिष्ठ पत्रकार सौरभ द्विवेदी मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए। उन्होंने अपने संबोधन में युवाओं, विशेषकर छात्र-छात्राओं एवं महिलाओं को जीवन के महत्वपूर्ण मूल्यों पर केंद्रित रहते हुए आगे बढ़ने का संदेश दिया।

    गौरतलब है कि “यूथ फेस्ट-2026” के तहत बीते दो दिनों 24-25 को जिले के शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर में विभिन्न रचनात्मक एवं ज्ञानवर्धक गतिविधियों का आयोजन किया गया। इसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम, लोकनृत्य प्रस्तुतियां, स्टार्टअप, एजुकेशन एवं स्किल डेवलपमेंट से संबंधित वर्कशॉप, फूड स्टॉल्स, कला एवं संस्कृति से जुड़ी प्रदर्शनियां तथा युवाओं की प्रतिभा को मंच प्रदान करने वाले अनेक कार्यक्रम शामिल रहे। अंतिम दिवस पर दायरा बैंड (जादू बस्तर) की प्रस्तुति ने आयोजन में सांस्कृतिक रंग भर दिए और दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

    अपने विचार रखते हुए उन्होंने कहा कि आज के बदलते दौर में निरंतर सीखना, स्वयं को अपडेट रखना और सकारात्मक सोच बनाए रखना ही सफलता की असली कुंजी है। उन्होंने विशेष रूप से शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य (मेंटल हेल्थ) के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि प्रतिस्पर्धा के इस समय में संतुलित जीवनशैली अपनाना अत्यंत आवश्यक है।

    सौरभ द्विवेदी ने युवाओं से कहा कि वे बाहरी दुनिया की अनावश्यक आलोचनाओं और भ्रामक बातों से प्रभावित न हों, बल्कि अपने मन की सुनें और परिवार की सलाह को प्राथमिकता दें। उन्होंने कहा कि परिवार ही व्यक्ति का सबसे बड़ा शुभचिंतक होता है, इसलिए अपने माता-पिता, बहनों और परिवारजनों की चिंता करना और उनका ख्याल रखना हर युवा का दायित्व है।

    महिलाओं की भूमिका पर विशेष जोर देते हुए उन्होंने कहा कि “विकसित भारत” के निर्माण में माताओं और बहनों की भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। जब महिलाएं घर की जिम्मेदारियों के साथ-साथ आर्थिक एवं सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाती हैं, तब समाज और देश की प्रगति को नई गति मिलती है। उन्होंने महिलाओं को घर और कार्य के बीच संतुलन बनाते हुए अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने की भी सलाह दी।

    उन्होंने युवाओं, महिलाओं एवं बच्चों को अनावश्यक विज्ञापनों और भ्रामक प्रचार से सतर्क रहने का संदेश देते हुए कहा कि सही जानकारी, जागरूकता और विवेकपूर्ण निर्णय ही उन्हें सशक्त बनाएंगे। साथ ही उन्होंने सभी से प्रतिदिन कुछ नया सीखने और अपने कौशल को निरंतर निखारने का आह्वान किया। आयोजन के लिए

    कार्यक्रम में महापौर श्री रामू रोह कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा डीएफओ श्री कृष्ण जाधव एवं शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय धमतरी के प्राचार्य श्री विनोद पाठक सहित विभिन्न महाविद्यालयों के प्राध्यापक, गणमान्य नागरिक, मीडिया प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

    युवा फेस्ट-2026 का यह आयोजन युवाओं के सर्वांगीण विकास, उनकी रचनात्मकता को मंच देने और उन्हें सकारात्मक दिशा में प्रेरित करने की दृष्टि से अत्यंत सफल एवं प्रेरणादायी सिद्ध हुआ।

    महापौर श्री रामू रोहरा ने युवा फेस्ट-2026 विभिन्न प्रतियोगिता में विजय प्रतिभागियों को ट्राफी और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया ।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Publicuwatch Auther
    • Website

    Related Posts

    बिन्द्रानवागढ़ में सियासी पारा चढ़ा: जन चौपाल में योजनाओं की ‘मैदान टेस्टिंग’, नारी शक्ति वंदन पर तीखा संग्राम

    April 28, 2026

    विशेष लेख : पंचायती राज दिवस पर धमतरी में ग्राम सभाओं के माध्यम से विकास और जनभागीदारी का सशक्त संदेश

    April 28, 2026

    शराब के लिए मारामारी, गर्मी झेलकर लाइन में लग रहे पियकड़े

    April 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    × Popup Image
    RO No 13722/1
    Top Posts

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025232

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202333

    Entertainment Industry Choreographers Are Starting to Unionize

    March 10, 202219

    प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी को राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री सौदान सिंह और पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह की तारीफ करना रास नहीं आया

    December 11, 202019
    Don't Miss
    रायपुर

    पशुपालन से सुकृता की बदली तस्वीर, मनरेगा बना सहारा

    By Publicuwatch AutherApril 28, 20260

    publicuwatch24.-रायपुर। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के माध्यम से ग्रामीणों की आजीविका…

    विशेष लेख : महिला स्वसहायता समूहों ने बदली पोषण आहार आपूर्ति की तस्वीर

    April 28, 2026

    सलीम डोला के प्रत्यर्पण पर अमित शाह ने की NCB की तारीफ, बोले-ड्रग माफिया अब छिप नहीं सकते

    April 28, 2026

    बिन्द्रानवागढ़ में सियासी पारा चढ़ा: जन चौपाल में योजनाओं की ‘मैदान टेस्टिंग’, नारी शक्ति वंदन पर तीखा संग्राम

    April 28, 2026
    About Us

    Publicuwatch24.com

    The News Portal - A reliable and genuine news source.

    Owner and Editor :- Piyush sharma
    Contact Number :- 7223911372
    Address :- Shyam Nagar Near Maharana Pratap Gardan Raipur Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    पशुपालन से सुकृता की बदली तस्वीर, मनरेगा बना सहारा

    April 28, 2026

    विशेष लेख : महिला स्वसहायता समूहों ने बदली पोषण आहार आपूर्ति की तस्वीर

    April 28, 2026

    सलीम डोला के प्रत्यर्पण पर अमित शाह ने की NCB की तारीफ, बोले-ड्रग माफिया अब छिप नहीं सकते

    April 28, 2026
    Most Popular

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025232

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202333

    Entertainment Industry Choreographers Are Starting to Unionize

    March 10, 202219
    © 2026 Website Designed by RT Internet Services.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.