Publicuwatch24.com-गरियाबंद। गरियाबंद जिले के वन परिक्षेत्र पाण्डुका के घटारानी के जंगल में मंदिर के पास स्थित लोटेश्वर महादेव के पास ग्राम जमाही निवासी भीखम कमार 19 वर्ष के ऊपर तेंदुआ ने हमला कर दिया। मादा तेंदुवा अपने दो बच्चे के साथ छांव में बैठी थी, और युवक को अपने ओर आते देख हमला कर दिया।
बिटगार्ड राहुल श्रीवास से मिली जानकारी अनुसार युवक भीखम तेंदूपत्ता को बांधने के लिए उपयोग होने वाले रस्सी लाने के लिए जंगल गया था। इसी बीच मादा तेंदुआ अपने बच्चों के साथ बैठी थी। खतरा महसूस हुआ होगा और हमला कर दिया। पांडुका परिक्षेत्र के अंतर्गत हुए इस घटना पर मौके पर बिटगार्ड पहुंचे और युवक को तत्काल 1 हजार की सहायता राशि देकर 108 बुलाकर युवक को फिंगेश्वर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेहतर इलाज के लिए रवाना किया गया। वन विभाग की अपील किया गया है कि जंगल जाते समय सावधानी बरते खासकर जब जंगल जानवर के साथ में बच्चे होते है तो जायदा खूंखार हो जाते है। जरा सा भी खतरा महसूस हो तुरंत हमला कर देते है।
Trending
- बस्तर में 1200 बलिदानियों की स्मृति में चमकेंगे “अमर बलिदानी स्मारक”
- पहाड़ी कोरवा बेटी शाम कुमारी के सपनों को मिले पंख
- प्रतिभा, पारदर्शिता और अवसर से ही बनेगा भारत वैश्विक खेल शक्ति, मजबूत खेल व्यवस्था से ही ओलंपिक में सफलता संभव : अरुण साव
- घटारानी के जंगलों में मादा तेंदुए का युवक पर हमला: गरियाबंद में हाई अलर्ट, ग्रामीणों में दहशत
- “मन की बात” में छत्तीसगढ़ का निरंतर जिक्र गौरव की बात : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- ग्रामीण अर्थव्यवस्था का मजबूत आधार स्तंभ हमारा पशुधन-पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल
- नक्सलमुक्त आबूझमाड़ में विकास की रफ्तार तेज, सड़क से सिंचाई तक कई बड़े निर्माण कार्य प्रगति पर
- विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक
Sunday, April 26
