publicuwatch24.-रायपुर। रमेन डेका से आज फिल परमार्थ आश्रम, भिलाई के संस्थापक अमित राज ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने आश्रम की गतिविधियों एवं समाजसेवा से जुड़े कार्यों की जानकारी राज्यपाल को दी।
आश्रम द्वारा सड़कों पर लावारिस अवस्था में घूम रहे बुजुर्गों तथा मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्तियों का रेस्क्यू कर उन्हें आश्रम में आश्रय दिया जाता है। वहां उनके उपचार, देखभाल, भोजन तथा आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की जाती है।
उन्होंने बताया कि अब तक आश्रम के माध्यम से 208 लोगों को राहत एवं पुनर्वास उपलब्ध कराया जा चुका है। वर्तमान में आश्रम में 94 लोग निवास कर रहे हैं, जिनकी नियमित देखरेख की जा रही है।उन्होंने राज्यपाल से आश्रम का भ्रमण करने का आग्रह भी किया।
राज्यपाल ने आश्रम द्वारा किए जा रहे मानवीय एवं सेवा कार्यों की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायी पहल बताया।
उल्लेखनीय की राज्यपाल द्वारा इस संस्था को पूर्व में 2 लाख रुपए का स्वेछानुदान भी प्रदान किया गया है।
इस अवसर पर आश्रम के अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।
Trending
- न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी :- आयुक्त रजत बंसल
- आगामी मई-जून में संभावित स्थानीय निकायों के आम/उप निर्वाचन की तैयारियों के संबंध में राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह द्वारा ली गई उच्च स्तरीय बैठक
- राज्य में नहीं है खाद की कमी, पंजीकृत रकबे के मुताबिक सभी किसानों को मिलेगी समय पर खाद: कृषि मंत्री रामविचार नेताम
- शिक्षा के व्यावसायीकरण को रोकने फीस विनियमन अधिनियम का कड़ाई से पालन कराएं-मुख्य सचिव विकासशील
- अनुसूचित जाति बालक प्री-मेट्रिक छात्रावास: अनुशासन, गुणवत्ता शिक्षा और कैरियर मार्गदर्शन से गढ़ रहा उज्ज्वल भविष्य
- आत्मा योजना से बदली खेती की तस्वीर: उन्नत तकनीक अपनाकर गोविंद जायसवाल ने बढ़ाई आय, सरसों उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि
- रायपुर के आवासीय अपार्टमेंट में लगी आग
- ‘सरगुजा छेरी बैंक’ मॉडल से ग्रामीण महिलाओं को मिल रही आर्थिक आज़ादी की नई राह
Friday, April 24
