publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन, जल संसाधन विभाग द्वारा बीजापुर जिले की दो सिंचाई योजनाओं के कार्यो के लिए 6 करोड़ 58 लाख 7 हजार रूपए स्वीकृति किए गए हैं। स्वीकृत कार्यो में भैरमगढ़ के कोडोली तालाब क्रमांक-एक के जीर्णोद्धार एवं नहर लाईनिंग कार्य के लिए 2 करोड़ 91 लाख 34 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। इसी तरह से भैरमगढ़ के ही मिरतुर तालाब के जीर्णोद्धार एवं तीन नग व्ही.आर.बी. निर्माण कार्य के लिए 3 करोड़ 66 लाख 73 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। सिंचाई योजनाओं के कार्यों को पूर्ण कराने के लिए मुख्य अभियंता गोदावरी कछार जल संसाधन विभाग जगदलपुर को प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।
“ज्ञान शिखररू कौन बनेगा विजेता” समर प्रतियोगिता 2026 छात्रों के लिए सुनहरा अवसर, जिले में सजेगा प्रतिभा का महाकुंभ ग्रीष्मावकाश के दौरान विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से जिले में “ज्ञान शिखररू कौन बनेगा विजेता” शैक्षिक एवं कौशल आधारित समर प्रतियोगिता 2026 का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर के निर्देशानुसार यह प्रतियोगिता विकासखंड एवं जिला स्तर पर आयोजित होगी, जिसमें शासकीय विद्यालयों के कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं को भाग लेने का अवसर मिलेगा।
प्रतियोगिता का प्रथम चरण 27 अप्रैल 2026 को विकासखंड स्तर पर आयोजित किया जाएगा। प्रत्येक विद्यालय से अधिकतम 2 विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। इसके बाद प्रत्येक विकासखंड से चयनित शीर्ष 8 प्रतिभागी जिला स्तर पर पहुंचेंगे। जिला स्तरीय ग्रैंड फिनाले 6 मई 2026 को प्रातः 8 बजे शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मनेन्द्रगढ़ में आयोजित होगा, जिसमें कुल 24 प्रतिभागी भाग लेंगे। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में सामान्य ज्ञान, तार्किक क्षमता, निर्णय लेने की योग्यता और आत्मविश्वास का विकास करना है। इसमें भाग लेने के लिए कोई शुल्क नहीं रखा गया है, किन्तु प्रतिभागियों को विद्यालय का पहचान पत्र साथ रखना अनिवार्य होगा। आवेदन केवल विद्यालय के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे।
विद्यालय स्तर पर चयन प्रक्रिया के तहत 20 बहुविकल्पीय प्रश्नों की लिखित परीक्षा (30 मिनट) आयोजित की जाएगी। प्रत्येक सही उत्तर पर 2 अंक तथा गलत उत्तर पर 0.5 अंक की कटौती होगी। शीर्ष 10 विद्यार्थियों को ‘हॉट सीट’ के लिए चुना जाएगा, जहां ‘फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट’ के माध्यम से अंतिम 2 प्रतिभागियों का चयन कर उन्हें ब्लॉक स्तर हेतु नामांकित किया जाएगा। ब्लॉक स्तर पर लगभग 50 से 60 प्रतिभागी शामिल होंगे। स्क्रीनिंग टेस्ट के बाद शीर्ष 25 छात्र ‘हॉट सीट’ तक पहुंचेंगे, जहां से सर्वश्रेष्ठ 8 प्रतिभागियों का चयन जिला स्तर के लिए किया जाएगा। जिला स्तर पर प्रतियोगिता का आयोजन अत्याधुनिक डिजिटल स्क्रीन एवं बजर सिस्टम के साथ किया जाएगा। मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्टर, अपर कलेक्टर एवं जिला शिक्षा अधिकारी उपस्थित रहेंगे। विजेता को ‘जिला ज्ञान रत्न’ की उपाधि, नकद पुरस्कार एवं ट्रॉफी प्रदान की जाएगी।
Trending
- छत्तीसगढ़ पुलिस का नारको नेटवर्क पर बड़ा प्रहार: 47 किलो गांजा जब्त, 59 लाख से ज्यादा की संपत्ति सीज
- बिलासपुर: सिम्स अस्पताल में इलाज के दौरान आजीवन कारावास भुगत रहे कैदी की मौत, जांच शुरू
- गरियाबंद में शिक्षा का शानदार परचम, सरस्वती शिशु मंदिर शिशुवाटिका का रिजल्ट 100%,नन्हें विद्यार्थियों ने हासिल किए 99% से अधिक अंक
- बॉयफ्रेंड के घर संदिग्ध अवस्था में मिली गर्लफ्रेंड की लाश, लड़की के परिजनों ने प्रेमी पर लगाया हत्या का आरोप
- छत्तीसगढ़ में राशन दुकानों के समय में बदलाव, जानिए अनाज मिलने की नई टाइमिंग
- राइस मिल में बड़ी घटना, आगजनी से बारदाना और धान जलकर खाक
- बीजापुर में सिंचाई ढांचे को मजबूती: दो योजनाओं के लिए 6.58 करोड़ रुपए स्वीकृत
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात
Tuesday, April 21
