publicuwatch24.-रायपुर। लोकसभा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित नहीं होने देने के विरोध में आज छत्तीसगढ़ भाजपा रायपुर की सड़कों पर शक्ति प्रदर्शन करेगी। इस आक्रोश रैली में प्रदेश भर से भारी संख्या में महिलाएं और भाजपा कार्यकर्ता शामिल होंगे, जो शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरेगी। रायपुर ट्रैफिक पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के लिए चेतावनी जारी की है।
12 बजे से शाम 6 बजे तक इन मार्गों में न जाएं
यातायात पुलिस ने एडवायजरी जारी कर बताया कि, ये आक्रोश रैली इंडोर स्टेडियम से निकलकर सुभाष स्टेडियम तक जाएगी। जिसके कारण दोपहर 12:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक शहर के कई मार्ग बाधित रहेंगे।
1. बुद्धेश्वर चौक से गणेश मंदिर तिराहा होकर बुढ़ापारा बिजली ऑफिस चौक।
2. श्याम टॉकीज गणेश मंदिर तिराहा से सदानी चौक सदर बाजार
3. महिला थाना चौक से सुभाष स्टेडियम
4. कोतवाली चौक से सुभाष स्टेडियम
5. बंजारी चौक से सुभाष स्टेडियम
6. कालीबाड़ी चौक से कोतवाली चौक
7.आकाशवाणी चौक कालीमंदिर से नल घर चौक
रायपुर यातायात पुलिस ने अपील की है कि सोमवार दोपहर को इन प्रभावित मार्गों का उपयोग करने से बचें।
Trending
- राज्यपाल रमेन डेका से मुख्य सूचना आयुक्त एवं राज्य सूचना आयुक्तों ने की सौजन्य भेंट
- राज्यपाल रमेन डेका ने गोवर्धन पूजा पर श्री बांके बिहारी मंदिर में की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना
- हेल्पलाइन 1076 पर शिकायत का समाधान, सोनहत के राजेश के घर पहुँची मुख्यमंत्री की ‘पाती’
- रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी सम्मानित, 11 नवम्बर को देंगी स्वच्छता पुरस्कार
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा एवं गौरा-गौरी पर्व की दी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं
- सैनिक स्कूल अंबिकापुर में कक्षा छठवीं एवं नौवीं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू
- 12 नवंबर को रायपुर में छत्तीसगढ़ के निर्यातकों के लिए FTA कार्यशाला का आयोजन
- बगिया बैराज सिंचाई परियोजना से जशपुर के 13 गांवों में आएगी खुशहाली, 3,921 से अधिक किसानों को मिलेगा लाभ
Wednesday, November 11
