publicuwatch24.-जांजगीर-चांपा। जिले में बारात में बज रहे बाजे को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। मामला थाना मुलमुला क्षेत्र के ग्राम पौना का है, जहां बारात में नाच-गाना चल रहा था। इसी दौरान गांव के कुछ लोगों ने बाजा बंद करने को लेकर आपत्ति जताई और बात इतनी बढ़ गई कि गाली-गलौज के बाद मारपीट शुरू हो गई।
बताया जा रहा है कि आरोपियों ने लाठी-डंडों से बारातियों पर हमला कर दिया। इस हमले में कई लोग घायल हुए हैं, जबकि धनंजय यादव को आंख में गंभीर चोट आई है। वहीं एक अन्य घायल की हालत नाजुक होने पर उसे जिला अस्पताल से बिलासपुर के सिम्स अस्पताल रेफर किया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही मुलमुला पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया और जांच शुरू की। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया, जिसके बाद उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और अन्य आरोपियों की तलाश भी जारी है।
Trending
- रायपुर : कमल विहार से बुलेट चुराने वाले गिरफ्तार
- ट्रेफिक सिंग्नल में प्रतीक्षा करने वालों को अब तेज धूप व बारिश में नहीं होगी परेशानी चौक.चौराहों में बनेंगे प्रतीक्षा शेड
- कांग्रेस और टीएमसी पार्टी के षड्यंत्र से मातृशक्ति में आक्रोश : अजय चंद्राकर
- मिनी पाकिस्तान बनाने की पाल रखे है मुगालते, कुछ एहसान फरामोश गद्दार लोग
- साय सरकार के प्रयासों से साकार हुआ सपना
- पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने ‘श्री अग्रोहा पैलेस’ का किया भूमिपूजन
- करेंसी टावर की लिफ्ट में 20 मिनट फंसी रहीं ACS ऋचा शर्मा, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
- भाजपा का शक्ति प्रदर्शन आज, रायपुर में 12 बजे से शाम 6 तक बाधित रहेंगे ये रास्ते, घर से निकलने से पहले देख लें रूट प्लान
Monday, April 20
