publicuwatch24.-रायगढ़। रायगढ़ रेंज के अंतर्गत आने वाले देलारी गांव में वन विभाग ने अवैध शिकार के एक गंभीर मामले का खुलासा करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि इन लोगों ने संरक्षित वन्यप्राणी सांभर का शिकार कर उसका मांस अपने घरों में पकाया और खाने की तैयारी कर रहे थे।
मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार को वन अमले को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि गांव में किसी वन्यप्राणी का मांस पकाया जा रहा है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम तुरंत सक्रिय हुई और देलारी गांव पहुंचकर अलग-अलग घरों में दबिश दी। जांच के दौरान आत्माराम, मयाराम, हरिश्चंद्र साव और तरुण के घरों से सांभर का पका हुआ मांस बरामद किया गया, जिसे मौके पर ही जब्त कर लिया गया। वहीं मोतीराम राठिया के घर की तलाशी लेने पर पता चला कि वह लगभग 1 किलो मांस पहले ही पका कर खा चुका था।
टीम ने उसके घर से भी बर्तन और बचे हुए मांस के अवशेष जब्त किए। सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर रेंज कार्यालय लाया गया, जहां पूछताछ में उन्होंने शिकार करने की बात स्वीकार कर ली। वन विभाग ने सभी के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। रेंजर संजय लकड़ा ने बताया कि जब्त मांस के नमूने जांच के लिए लैब भेजे जा रहे हैं। मामले में आगे की जांच जारी है और अन्य संभावित आरोपियों की तलाश भी की जा रही है।
Trending
- रूचि नहीं लेने पर निरस्त होगी आवास स्वीकृति, निर्माण में लापरवाही पर सख्त रुख
- नशे में धूत बाइक सवार को बचाने के चक्कर में घर में जा घुसी SDM की गाड़ी, ड्राइवर और आरक्षक गंभीर रूप से घायल
- रायपुर BJYM में नई टीम का ऐलान, अध्यक्ष अर्पित सूर्यवंशी ने घोषित किए उपाध्यक्ष, महामंत्री, मंत्री समेत अन्य पदाधिकारी
- दिशा दर्शन भ्रमण आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम: मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े
- भिलाई में जुए के अड्डे पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 15 गिरफ्तार, लाखों का सामान जब्त
- सांभर का शिकार कर पकाया मांस, वन विभाग ने 5 आरोपियों को दबोचा
- बंदूक से विकास की ओर: सुकमा के तुंगल इको-पर्यटन केंद्र की प्रेरक कहानी
- इंस्टाग्राम दोस्ती के बाद नाबालिग का अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल, 20 हजार की मांग
Saturday, April 18
