publicuwatch24.-रायपुर। वेदांता पावर प्लांट हादसे में चेयरमैन चेयरमैन अनिल अग्रवाल समेत 19 लोगों पर एफआईआर दर्ज किए जाने पर गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि मामला दर्ज हो चुका है. दुर्घटना बहुत बड़ी है. वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पोस्ट पर उन्होंने कहा कि एफआईआर ऑनलाइन होती है, उन्हें लिंक बता दीजिए, तो वो देख लें. बता दें कि वेदांता पावर प्लांट हादसे पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया में किए अपने पोस्ट में सरकार पर एफआईआर को सार्वजनिक नहीं करने का आरोप लगाया है. उन्होंने वेदांता कंपनी के पूर्व हादसों का जिक्र करते हुए तत्कालीन भाजपा सरकार के लीपा-पोती करते हुए कंपनी के मालिकों और ठेकेदार को बचाने का आरोप लगाया है.
नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि देश की आधी आबादी को 33% आरक्षण दिया जा रहा है. जो इसके विपक्ष में है वह भारत की मातृशक्ति को जवाब दें. महिलाएं जब साथ चलेंगी, तब भारत आगे बढ़ेगा. वहीं नक्सलमुक्त क्षेत्रों में जनगणना को लेकर विजय शर्मा ने कहा कि बस्तर में उत्सव का समय है. महिला मड़ई में नए रंग देखने मिले. बस्तर बदल चुका है, लोग खुलकर हंस पा रहे हैं. बस्तर में विकास के कार्य गांव-गांव तक जाएंगे. वाइब्रेंट बस्तर विलेज योजना बनाकर आगे बढ़ेंगे. पूरा बस्तर नक्सलवाद से मुक्त हो चुका है
Trending
- स्वच्छ सर्वेक्षण में छत्तीसगढ़ का परचम, बिल्हा ने हासिल किया देश में पहला स्थान, रायपुर, बिलासपुर भी पुरस्कृत
- राज्यपाल रमेन डेका से मुख्य सूचना आयुक्त एवं राज्य सूचना आयुक्तों ने की सौजन्य भेंट
- राज्यपाल रमेन डेका ने गोवर्धन पूजा पर श्री बांके बिहारी मंदिर में की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना
- हेल्पलाइन 1076 पर शिकायत का समाधान, सोनहत के राजेश के घर पहुँची मुख्यमंत्री की ‘पाती’
- रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी सम्मानित, 11 नवम्बर को देंगी स्वच्छता पुरस्कार
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा एवं गौरा-गौरी पर्व की दी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं
- सैनिक स्कूल अंबिकापुर में कक्षा छठवीं एवं नौवीं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू
- 12 नवंबर को रायपुर में छत्तीसगढ़ के निर्यातकों के लिए FTA कार्यशाला का आयोजन
Wednesday, November 11
