publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जशपुर जिले के दौरे पर रवाना हुए। उनके साथ उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा भी जशपुर के लिए निकले। दोनों नेता वहां आयोजित प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) फेस-4 कार्यक्रम में शामिल होंगे। जशपुर प्रवास को लेकर सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगभग 750 पीएम ग्राम सड़क योजना की स्वीकृति दी है। इससे दूरस्थ और छोटे गांवों तक सड़क सुविधा पहुंचेगी और ग्रामीण क्षेत्रों में विकास को नई गति मिलेगी। सीएम साय ने ‘सुशासन तिहार’ को लेकर कहा कि राज्य सरकार जनता की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए प्रतिबद्ध है।
विभिन्न स्थानों पर शिविर लगाकर अधिकारियों के साथ सीधे जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। वहीं, वेदांता हादसे में चेयरमैन समेत 19 लोगों पर एफआईआर दर्ज होने के मामले में मुख्यमंत्री साय ने कहा कि घटना के तुरंत बाद ही स्पष्ट कर दिया गया था कि पूरे मामले की जांच की जाएगी। उन्होंने दोहराया कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जांच प्रक्रिया निष्पक्ष रूप से आगे बढ़ेगी।
Trending
- राज्यपाल रमेन डेका से मुख्य सूचना आयुक्त एवं राज्य सूचना आयुक्तों ने की सौजन्य भेंट
- राज्यपाल रमेन डेका ने गोवर्धन पूजा पर श्री बांके बिहारी मंदिर में की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना
- हेल्पलाइन 1076 पर शिकायत का समाधान, सोनहत के राजेश के घर पहुँची मुख्यमंत्री की ‘पाती’
- रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी सम्मानित, 11 नवम्बर को देंगी स्वच्छता पुरस्कार
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा एवं गौरा-गौरी पर्व की दी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं
- सैनिक स्कूल अंबिकापुर में कक्षा छठवीं एवं नौवीं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू
- 12 नवंबर को रायपुर में छत्तीसगढ़ के निर्यातकों के लिए FTA कार्यशाला का आयोजन
- बगिया बैराज सिंचाई परियोजना से जशपुर के 13 गांवों में आएगी खुशहाली, 3,921 से अधिक किसानों को मिलेगा लाभ
Wednesday, November 11
