publicuwatch24.-रायपुर। वन परिक्षेत्र अर्जुनी में अक्टूबर माह में हुए मादा गौर शिकार प्रकरण में फरार चल रहे दो आरोपियों को वन विभाग ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को विधिवत न्यायालय में प्रस्तुत करने के बाद जेल भेज दिया गया।
इस मामले में वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत गंभीर अपराध दर्ज किया गया था। घटना के बाद से ही वन विभाग द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही थी। मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया और विशेष गश्त के माध्यम से आरोपियों की तलाश जारी थी।
वन विभाग की सतत कार्रवाई, मजबूत रणनीति और टीमवर्क के चलते आखिरकार दोनों आरोपियों को पकड़ने में सफलता मिली। यह कार्रवाई वन्यजीव संरक्षण के प्रति शासन की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
इस पूरी कार्रवाई में प्रशिक्षु सहायक वन संरक्षक गुलशन कुमार साहू, परिक्षेत्र अधिकारी अर्जुनी सुश्री रुपेश्वरी दीवान, पार्थ शर्मा सहित बीट अधिकारी ललित कुमार वर्मा, भानुप्रताप आज़ाद एवं संदीप माथुर की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
वन विभाग ने आम नागरिकों से अपील की है कि वन्यजीवों की सुरक्षा में सहयोग करें और किसी भी अवैध गतिविधि की जानकारी तुरंत विभाग को दें, ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके।
Trending
- उद्योग एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने किया वेदांता पावर प्लांट के घटनास्थल का निरीक्षण
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ
- “सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम छोर तक पहुंचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है” – मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े
- नारी का सम्मान ही राष्ट्र के उत्थान का आधार है -राजेश अग्रवाल
- मादा गौर शिकार मामले में फरार दो आरोपी गिरफ्तार
- औषधीय पौधों की खेती से महिलाओं के जीवन में आया बदलाव
- अकलाडोंगरी लिंक कोर्ट में राजस्व मामलों का त्वरित निराकरण, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत
- नक्सल हिंसा पीड़ित बुधरी को मिला प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ
Friday, April 17
