Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    उद्योग एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने किया वेदांता पावर प्लांट के घटनास्थल का निरीक्षण

    April 16, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ

    April 16, 2026

    “सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम छोर तक पहुंचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है” – मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े

    April 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • उद्योग एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने किया वेदांता पावर प्लांट के घटनास्थल का निरीक्षण
    • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ
    • “सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम छोर तक पहुंचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है” – मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े
    • नारी का सम्मान ही राष्ट्र के उत्थान का आधार है -राजेश अग्रवाल
    • मादा गौर शिकार मामले में फरार दो आरोपी गिरफ्तार
    • औषधीय पौधों की खेती से महिलाओं के जीवन में आया बदलाव
    • अकलाडोंगरी लिंक कोर्ट में राजस्व मामलों का त्वरित निराकरण, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत
    • नक्सल हिंसा पीड़ित बुधरी को मिला प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, April 17
    Publicuwatch24
    • Home
    • रायपुर

      उद्योग एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने किया वेदांता पावर प्लांट के घटनास्थल का निरीक्षण

      April 16, 2026

      मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ

      April 16, 2026

      “सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम छोर तक पहुंचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है” – मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े

      April 16, 2026

      नारी का सम्मान ही राष्ट्र के उत्थान का आधार है -राजेश अग्रवाल

      April 16, 2026

      मादा गौर शिकार मामले में फरार दो आरोपी गिरफ्तार

      April 16, 2026
    • छत्तीसगढ
    • सम्पादकीय
      • बिलासपुर
      • बस्तर
      • दुर्ग
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतरराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    • बिज़नेस
    • धर्म आध्यात्म
    • Contact
    Publicuwatch24
    Home » हर गुजरते घंटे के साथ बढ़ रहा मौत का आंकड़ा…. अब तक 20 मजदूरों की मौत, कई की हालत नाजुक
    छत्तीसगढ

    हर गुजरते घंटे के साथ बढ़ रहा मौत का आंकड़ा…. अब तक 20 मजदूरों की मौत, कई की हालत नाजुक

    Publicuwatch AutherBy Publicuwatch AutherApril 16, 2026No Comments1 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email WhatsApp

    publicuwatch24.-सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले स्थित वेदांता पावर प्लांट में हुआ भीषण विस्फोट अब एक भयावह त्रासदी में बदल चुका है। हादसे के बाद से मौतों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है मिली जानकारी के अनुसार अब तक 20 मजदूरों की जान जा चुकी है। हालात ऐसे हैं कि हर गुजरते घंटे के साथ स्थिति और गंभीर होती नजर आ रही है, क्योंकि कई घायल अब भी जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं।
    प्रारंभिक जानकारी के अनुसार प्लांट के बॉयलर/ट्यूब में अचानक हुए विस्फोट ने काम कर रहे मजदूरों को संभलने तक का मौका नहीं दिया। धमाका इतना जबरदस्त था कि कई मजदूर मौके पर ही मौत के आगोश में समा गए, जबकि कई गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे के तुरंत बाद प्लांट परिसर में अफरा-तफरी मच गई और चीख-पुकार के बीच राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया।
    घायलों को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के मुताबिक कई मजदूरों की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है और उन्हें बचाने की हर संभव कोशिश की जा रही है। चिकित्सकीय सूत्रों का कहना है कि गंभीर रूप से झुलसे घायलों के चलते मृतकों का आंकड़ा और बढ़ सकता है, जिससे स्थिति और चिंताजनक बनी हुई है।
    हादसे के बाद प्रशासन ने राहत कार्य तेज करते हुए मृतकों के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। रायगढ़ मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 7 शवों का पोस्टमार्टम किया गया, जबकि जिला अस्पताल में 5 शवों का परीक्षण पूरा हुआ। अन्य शवों का पोस्टमार्टम कर उन्हें परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया जारी है। अस्पतालों के बाहर परिजनों की भीड़ और उनका दर्द इस त्रासदी की भयावहता को बयां कर रहा है।
    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार धमाके की आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। विस्फोट के बाद प्लांट के अंदर मलबा, धुआं और जली हुई संरचनाएं इस बात की गवाही दे रही हैं कि हादसा कितना भयानक था। राहत टीमों को मलबे के बीच फंसे मजदूरों को निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
    प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए हैं। शुरुआती स्तर पर सुरक्षा मानकों में भारी लापरवाही और तकनीकी खामियों की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, हादसे के वास्तविक कारणों का खुलासा जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। (Vedanta plant accident update)
    इस हादसे ने कई परिवारों की जिंदगी उजाड़ दी है। मृतकों में बड़ी संख्या ऐसे मजदूरों की है, जो दूसरे राज्यों से रोजी-रोटी कमाने यहां आए थे। एक झटके में परिवारों का सहारा छिन गया, जिससे गांव-गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजन जहां एक ओर अपने प्रियजनों को खोने के गम में डूबे हैं, वहीं दूसरी ओर वे न्याय और जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई की मांग भी कर रहे हैं।
    सहायता राशि की घोषणा
    मुख्यमंत्री द्वारा मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपये तथा घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि की घोषणा की गई है। इसी प्रकार, प्रधानमंत्री द्वारा मृतकों के परिजनों हेतु 2 लाख रुपये और घायलों के लिए 50 हजार रुपये की अनुग्रह सहायता स्वीकृत की गई है।
    कंपनी प्रबंधन ने कहा है कि वे प्रभावित परिवारों के साथ पूरी मजबूती से खड़े हैं। दिवंगत श्रमिकों के परिजनों को 35 लाख रुपये की आर्थिक सहायता एवं रोजगार सहयोग, तथा घायलों को 15 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाएगी। घायलों को पूर्ण स्वस्थ होने तक वेतन जारी रहेगा और परामर्श (काउंसलिंग) की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।
    मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री (5 लाख), प्रधानमंत्री ( 2 लाख ) और कंपनी प्रबंधन द्वारा (35 लाख) कुल मिलाकर प्रत्येक पीड़ित परिवार को 42 लाख रूपये दिए जायेंगे।
    मृतकों के नाम
    हादसे में मृतकों में छत्तीसगढ़ के 5, बिहार के 2, झारखंड के 3, पश्चिम बंगाल के 5 तथा उत्तर प्रदेश के 2 मजदूर शामिल हैं। मृतकों के नाम इस प्रकार हैं–
    रितेश कुमार (सोनबर्शा, भागलपुर, बिहार),
    अमृत लाल पटेल (मंझापारा, डभरा, सक्ती, छत्तीसगढ़),
    थंडा राम लहरे (मालखरौदा, सक्ती, छत्तीसगढ़),
    तरुण कुमार ओझा (सिंदरी, धनबाद, झारखंड),
    आकिब खान (दरभंगा, बिहार),
    सुसांत जना (पूर्व मेदिनीपुर, पश्चिम बंगाल),
    अब्दुल करीम (झारखंड),
    उधव सिंह यादव (रायगढ़, छत्तीसगढ़),
    शेख सैफुद्दीन (हल्दिया, पश्चिम बंगाल),
    पप्पू कुमार (सोनभद्र, उत्तर प्रदेश),
    अशोक परहिया (पलामू, झारखंड),
    मनस गिरी (पूर्व मेदिनीपुर, पश्चिम बंगाल),
    बृजेश कुमार (सोनभद्र, उत्तर प्रदेश),
    रामेश्वर महिलांगे (जांजगीर–चांपा, छत्तीसगढ़),
    कार्तिक महतो (पुरुलिया, पश्चिम बंगाल),
    नदीम अंसारी (सक्ती, छत्तीसगढ़),
    शिबनाथ मुर्मू (पुरुलिया, पश्चिम बंगाल)।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Publicuwatch Auther
    • Website

    Related Posts

    अकलाडोंगरी लिंक कोर्ट में राजस्व मामलों का त्वरित निराकरण, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत

    April 16, 2026

    बहुआयामी खेती से बढ़ी आय, सगनू बने गांव के रोल मॉडल

    April 16, 2026

    आर.टी.ई. अंतर्गत निजी विद्यालयों में प्रवेश हेतु ऑनलाइन लॉटरी से चयन सूची जारी

    April 16, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    × Popup Image
    RO No 13722/1
    Top Posts

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025229

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202331

    प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी को राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री सौदान सिंह और पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह की तारीफ करना रास नहीं आया

    December 11, 202018

    पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए सीजेयू की ध्वजा अब सदस्यों ने ब्यास पाठक के हाथों सौंपी

    January 27, 202616
    Don't Miss
    रायपुर

    उद्योग एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने किया वेदांता पावर प्लांट के घटनास्थल का निरीक्षण

    By Publicuwatch AutherApril 16, 20261

    publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य उद्योग, श्रम, सार्वजनिक उपक्रम एवं आबकारी विभाग के मंत्री श्री…

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ

    April 16, 2026

    “सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम छोर तक पहुंचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है” – मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े

    April 16, 2026

    नारी का सम्मान ही राष्ट्र के उत्थान का आधार है -राजेश अग्रवाल

    April 16, 2026
    About Us

    Publicuwatch24.com

    The News Portal - A reliable and genuine news source.

    Owner and Editor :- Piyush sharma
    Contact Number :- 7223911372
    Address :- Shyam Nagar Near Maharana Pratap Gardan Raipur Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    उद्योग एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने किया वेदांता पावर प्लांट के घटनास्थल का निरीक्षण

    April 16, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ

    April 16, 2026

    “सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम छोर तक पहुंचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है” – मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े

    April 16, 2026
    Most Popular

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025229

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202331

    प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी को राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री सौदान सिंह और पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह की तारीफ करना रास नहीं आया

    December 11, 202018
    © 2026 Website Designed by RT Internet Services.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.