publicuwatch24.-सक्ती। जिले के सिंघीतराई में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां वेदांता पावर प्लांट में अचानक बॉयलर ब्लास्ट हो गया। इस हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो गई है। SP प्रफुल्ल ठाकुर ने की इसकी पुष्टि की है। वहीं कई मजदूर घायल हो गए हैं। सभी का उपचार रायगढ़, रायपुर, बिलासपुर और खरसिया के अस्पतालों में जारी है। घटना के बाद अभी भी इलाके में अफरातफरी का माहौल बना हुआ है। घटना की सूचना के बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची, दमकल विभाग ने कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार को वेदांता पावर प्लांट में दोपहर के समय सभी मजदूर काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक बॉयलर ब्लास्ट हो गया और तेज धमाके की आवाज सुनाई दी। जिसके बाद पूरे प्लांट में धुआं धुआं हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम प्लांट पर पहुंची और आग बुझाना शुरू किया। घायलों को बाहर निकाल अस्पताल भिजवाया गया। वहीं इस हादसे में कई लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। इस घटना को लेकर पीएम मोदी, राष्ट्रपति मुर्मू और सीएम विष्णु देव साय ने दुख जताया है।
Trending
- छठ महापर्व पर आस्था के रंग में रंगे CM साय, जशपुर में सपत्नीक सूर्यदेव को दिया उषा अर्घ्य
- छठ महापर्व पर कुनकुरी को विकास की सौगात, CM साय ने 3 महत्वपूर्ण कार्यों का किया भूमिपूजन
- मुख्यमंत्री साय ने तपकरा में छठ महापर्व पर दिया संध्या अर्घ्य, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की
- जनजातीय गौरव दिवस विशेष: पीएम-जनमन से दिलासो पहाड़ी कोरवा के पक्के घर का सपना हुआ साकार
- स्वस्थ और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में प्रशिक्षित नर्सिंग कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री साय
- राजनांदगांव जिले के उपार्जन केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी महाअभियान का हुआ शुभारंभ
- बस्तर में बंदूक की जगह खेल के मैदान, भय और हिंसा की जगह विश्वास एवं विकास का नया वातावरण : नितिन नवीन
- जनजातीय गौरव दिवस पर शुरू हुई धान खरीदी, किसान एकांत पाण्डेय ने एक ही बार में बेचा 58 क्विंटल धान
Monday, November 16
