publicuwatch24.-बिलासपुर। जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले चितावर गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक ही रात में 17 बकरा-बकरियों की लाश एक साथ मिली। यह सभी मवेशी स्थानीय किसान प्रेमलाल बिरको के थे, इस घटना ने इलाके में दहशत का माहौल है।
पशुओं के पेट फटे हुए थे और उनके शरीर पर चोट के गहरे निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। इन साक्ष्यों को देखते हुए यह सामान्य मौत नहीं बल्कि किसी अज्ञात व्यक्ति या समूह द्वारा की गई क्रूर हत्या की आशंका जताई जा रही है। एक साथ 17 मवेशियों की मौत से पीड़ित किसान को भारी आर्थिक नुकसान पहुँचा है। फिलहाल तखतपुर इस पुरे मामले की जाँच मे जुट गई है।
Trending
- नारी शक्ति वंदन अधिनियम: ‘इंडी’ गठबंधन के विरोध पर बरसे CM साय, कहा- “70 करोड़ महिलाओं के अपमान का बदला लेगी जनता”
- सफलता की नई इबारत: आधुनिक तकनीक से चमकी मुंगेली के युवा किसान की किस्मत, मात्र 1200 वर्ग मीटर में कमाया ₹1.30 लाख का शुद्ध लाभ
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से प्रदेश में विद्युत व्यवस्था को मिलेगी मजबूती, जशपुर सहित कई क्षेत्रों को बड़ी सौगात
- आरटीआई ऑनलाइन पोर्टल में डिजिटल भुगतान की सुविधा सुचारु, नागरिकों को मिल रही त्वरित सेवा
- वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री देवांगन 102 लाख रूपए की राशि के विभिन्न निर्माण कार्यों का करेंगे लोकार्पण एवं भूमिपूजन
- देवखोल में अवैध कोयला खनन पर बड़ी कार्रवाई, 6 टन से अधिक कोयला जब्त
- महंत घासीदास स्मारक संग्रहालय में चित्र प्रदर्शनी व व्याख्यान—सोमनाथ से छत्तीसगढ़ के मंदिरों तक सांस्कृतिक यात्रा, आपदा के दौर में धरोहर संरक्षण पर जोर
- CM विष्णुदेव साय कल प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे
Sunday, April 19
