publicuwatch24.- बिलासपुर। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने गुरु घासीदास नेशनल पार्क में बाघ की संदिग्ध मौत और शिकार की घटनाओं पर कड़ा रुख अपनाते हुए राज्य सरकार को वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए जवाबदेह बनाया है।
मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा और न्यायमूर्ति रवींद्र कुमार अग्रवाल की खंडपीठ ने इस मामले में दायर जनहित याचिका को राज्य सरकार द्वारा प्रस्तुत विस्तृत कार्ययोजना के बाद समाप्त कर दिया है, लेकिन साथ ही यह स्पष्ट चेतावनी भी दी है कि भविष्य में वन्यजीवों की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
सरकार द्वारा पेश किए गए रोडमैप के अनुसार, विभाग ने 5726 किलोमीटर के वन क्षेत्र में पैदल गश्त कर भारी मात्रा में अवैध तार और फंदे बरामद किए हैं, साथ ही खैरागढ़ जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में त्वरित कार्रवाई कर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस नई रणनीति के तहत ड्रोन निगरानी, कैमरा ट्रैप, स्निफर डॉग और ओडिशा जैसे पड़ोसी राज्यों के साथ संयुक्त अभियान को शामिल किया गया है, ताकि ‘एंटी-स्नेर’ (फंदा विरोधी) अभियान को जमीनी स्तर पर प्रभावी बनाया जा सके। बिजली विभाग के साथ मिलकर 1781 लूज वायर पॉइंट को दुरुस्त करना और ग्रामीणों को संरक्षण की मुख्यधारा से जोड़ना इस योजना का महत्वपूर्ण हिस्सा है।
कोर्ट ने उम्मीद जताई है कि यह केवल कागजी योजना नहीं रहेगी, बल्कि टाइगर और हाथियों जैसे वन्यजीवों के लिए प्रदेश के जंगलों को एक सुरक्षित ठिकाना बनाएगी।
Trending
- सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण ने पकड़ी रफ्तार, 35 हजार से अधिक बोरे जमा—हर संग्राहक से खरीदी का भरोसा
- वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
- विष्णु देव साय की अध्यक्षता में (कैबिनेट) की बैठक महानदी भवन में शुरू
- शादी समारोह में खूनी झड़प: डांस के दौरान चाकूबाजी, युवक की मौत; नाबालिग समेत 2 आरोपी गिरफ्तार
- सड़क, शिक्षा और बुनियादी सुविधाओं का विस्तार हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता: मंत्री केदार कश्यप
- राजस्व कार्यों में ढिलाई पर सख्त:लंबित प्रकरणों के निपटारे और राजस्व वसूली में तेजी लाने मंत्री ने दिए निर्देश
- राज्यपाल रमेन डेका ’प्लेसमेंटनामा’ के समापन समारोह में हुए शामिल, समारोह में युवाओं को दी सफलता की सीख
- खाद-बीज की उपलब्धता और गुण नियंत्रण के लिए करें नियमित कार्यवाही: कृषि उत्पादन आयुक्त श्रीमती शहला निगार
Wednesday, April 29
