publicuwatch24.-सरगुजा: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सरगुजा प्रवास पर रहेंगे। वे लुंड्रा ब्लॉक मुख्यालय में आयोजित किसान सम्मेलन में शामिल होंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री अंबिकापुर आएंगे और पूर्व विधायक पं. रविशंकर त्रिपाठी, शहीद चंद्र शेखर आजाद की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारी पूरी कर ली गई है। लुंड्रा स्थित छत्रपति शिवाजी मिनी स्टेडियम में दोपहर 12 बजे से किया जाएगा। मुख्यमंत्री किसान सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम में कृषि मंत्री रामविचार नेताम सहित प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी, मंत्री राजेश अग्रवाल, लक्ष्मी राजवाड़े, श्याम बिहारी जायसवाल, सांसद चिंतामणि महाराज और विधायक विशिष्ट अतिथि होंगे।
मुख्यमंत्री लुंड्रा प्रवास के दौरान 281 करोड़ रुपए लागत के 51 कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण भी करेंगे। किसान सम्मेलन और लोकार्पण कार्यक्रम छत्रपति शिवाजी स्टेडियम में आयोजित होगा, जिसके लिए सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। बुधवार को लुंड्रा विधायक प्रबोध मिंज ने कलेक्टर अजीत वसंत और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल के साथ कार्यक्रम स्थल पहुंचकर अंतिम तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने मंच और डोम, बैठक व्यवस्था, ग्रीन रूम, कलाकारों के लिए व्यवस्था, रूट चार्ट, पार्किंग, हितग्राहियों को सामग्री वितरण, लोकार्पण भूमिपूजन स्थल सहित अन्य तैयारियों का अवलोकन किया।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय लुंड्रा से हेलीकाप्टर से अंबिकापुर आएंगे और पं. रविशंकर त्रिपाठी, चंद्र शेखर आजाद की प्रतिमाओं का अनावरण करेंगे। पंडित रविशंकर त्रिपाठी 2008 में अस्तित्व में आई भटगांव विधानसभा के प्रथम विधायक थे। पं. रविशंकर त्रिपाठी एवं चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमाएं नगर निगम की ओर से स्थापित की गई हैं। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री अंबिकापुर से रायपुर के लिए रवाना हो जाएंगे।
Trending
- नशा मुक्त भारत अभियान को मिला जनसहभागिता का संबल
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से ‘सेवा सेतु’ बना ग्रामीणों का भरोसेमंद साथी
- मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में शिकायत का त्वरित समाधान
- सफलता की कहानी-सेवा सेतु बना ग्रामीणों का भरोसेमंद डिजिटल सहारा
- सफलता की कहानी- पशुधन विकास विभाग की योजना से बदली सदाशिव कुरगुड़ की जिंदगी
- बस्तर क्षेत्र का सर्वांगीण विकास सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: वन मंत्री केदार कश्यप
- मनरेगा और जल निधि का महासंगम: छत्तीसगढ़ के धमतरी में ‘आजीविका डबरी’ से बदल रही ग्रामीण इकॉनमी की तस्वीर
- मुख्यमंत्री हेल्पलाइन बनी त्वरित जनसमस्या समाधान का सशक्त माध्यम: मात्र दो घंटे में पुनः सक्रिय हुआ संजुक्ता पटेल का आधार कार्ड
Friday, June 26
