publicuwatch24.-जगदलपुर। बस्तर में उर्वरक की कालाबाजारी पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए कई केंद्रों पर प्रतिबंध लगा दिया है। कलेक्टर के निर्देश पर उड़नदस्ता टीम ने जिलेभर में औचक निरीक्षण किया, जिसमें भारी अनियमितताएं सामने आईं। जांच के बाद 7 उर्वरक केंद्रों पर तत्काल बिक्री रोक दी गई, जबकि 3 केंद्रों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। निरीक्षण में स्टॉक रिकॉर्ड और वास्तविक उपलब्धता में अंतर पाया गया, जिससे कालाबाजारी की आशंका जताई गई।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसानों को सही कीमत पर खाद उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। दोषी पाए जाने पर लाइसेंस निरस्तीकरण और एफआईआर की कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई से खाद व्यापारियों में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों ने कहा कि भविष्य में भी इस तरह की जांच जारी रहेगी ताकि किसानों के साथ किसी प्रकार की धोखाधड़ी न हो सके।
Trending
- छठ महापर्व पर आस्था के रंग में रंगे CM साय, जशपुर में सपत्नीक सूर्यदेव को दिया उषा अर्घ्य
- छठ महापर्व पर कुनकुरी को विकास की सौगात, CM साय ने 3 महत्वपूर्ण कार्यों का किया भूमिपूजन
- मुख्यमंत्री साय ने तपकरा में छठ महापर्व पर दिया संध्या अर्घ्य, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की
- जनजातीय गौरव दिवस विशेष: पीएम-जनमन से दिलासो पहाड़ी कोरवा के पक्के घर का सपना हुआ साकार
- स्वस्थ और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में प्रशिक्षित नर्सिंग कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री साय
- राजनांदगांव जिले के उपार्जन केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी महाअभियान का हुआ शुभारंभ
- बस्तर में बंदूक की जगह खेल के मैदान, भय और हिंसा की जगह विश्वास एवं विकास का नया वातावरण : नितिन नवीन
- जनजातीय गौरव दिवस पर शुरू हुई धान खरीदी, किसान एकांत पाण्डेय ने एक ही बार में बेचा 58 क्विंटल धान
Monday, November 16
