publicuwatch24.-अंबिकापुर। सरगुजा जिला के गांधीनगर थाना क्षेत्र के अंबिकापुर-प्रतापपुर मार्ग पर ग्राम सकालो जंगल के समीप सोमवार तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के पति-पत्नी सहित बेटे की मौके पर मौत हो गई, जबकि कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल व्याप्त है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह करीब 6 बजे प्रतापपुर की ओर से तेज गति से आ रहे एक ट्रक ने अंबिकापुर की दिशा में जा रही कार को सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार तीन लोगों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। वहीं वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना मिलते ही गांधीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने मृतकों के शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा तथा घायल चालक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। मृतकों की पहचान मानीमती (50 वर्ष), उनके पति कैलाराम (52 वर्ष) तथा पुत्र राहुल टोप्पो (25 वर्ष) के रूप में हुई है। घायल चालक सोनू केरकेट्टा पिता ओम प्रकाश बताया गया है। सभी मृतक और घायल दुप्पी चौरा रजापुर गांव के निवासी हैं। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच प्रारंभ कर दी है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार को दुर्घटना की मुख्य वजह माना जा रहा है।
Trending
- नशा मुक्त भारत अभियान को मिला जनसहभागिता का संबल
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से ‘सेवा सेतु’ बना ग्रामीणों का भरोसेमंद साथी
- मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में शिकायत का त्वरित समाधान
- सफलता की कहानी-सेवा सेतु बना ग्रामीणों का भरोसेमंद डिजिटल सहारा
- सफलता की कहानी- पशुधन विकास विभाग की योजना से बदली सदाशिव कुरगुड़ की जिंदगी
- बस्तर क्षेत्र का सर्वांगीण विकास सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: वन मंत्री केदार कश्यप
- मनरेगा और जल निधि का महासंगम: छत्तीसगढ़ के धमतरी में ‘आजीविका डबरी’ से बदल रही ग्रामीण इकॉनमी की तस्वीर
- मुख्यमंत्री हेल्पलाइन बनी त्वरित जनसमस्या समाधान का सशक्त माध्यम: मात्र दो घंटे में पुनः सक्रिय हुआ संजुक्ता पटेल का आधार कार्ड
Friday, June 26
