Publicuwatch24.com-बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर के रतनपुर थाना क्षेत्र के पेंडरवा गांव में बुधवार को प्रतिशोध की एक ऐसी भयावह घटना सामने आई जिसने पूरे क्षेत्र को दहला कर रख दिया है। अवैध संबंध के शक में अंधे हुए एक व्यक्ति ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर एक घर में घुसकर तलवारों से जानलेवा हमला कर दिया। इस बर्बर घटना में एक 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 बच्चों सहित कुल 7 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
आरोपी सुरेश श्रीवास को लंबे समय से अपनी पत्नी और पड़ोसी शेख सलीम के बीच अवैध संबंध होने का संदेह था। बुधवार को वह इसी सनक में अपने बेटे सुमीत और नैतिक श्रीवास के साथ मिलकर शेख सलीम और चांदी खान के घर पहुंचा। उस समय घर पर सलीम मौजूद नहीं था, जिससे आक्रोशित होकर सुरेश और उसके साथियों ने घर में मौजूद बेगुनाह लोगों पर तलवारों से हमला कर दिया।इस बर्बर हमले में घर के पांच मासूम बच्चे और दो अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनकी चीख-पुकार से पूरा गांव दहल उठा। घटना के बाद इलाके में व्याप्त भारी तनाव और आक्रोश को देखते हुए एसएसपी रजनेश सिंह ने स्वयं मोर्चा संभाला और पुलिस की मुस्तैदी से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
फिलहाल घायलों का उपचार अस्पताल में जारी है और गांव में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात है, वहीं पुलिस इस जघन्य हत्याकांड के हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है।
Trending
- डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र अभियान 5.0 के तहत पेंशनधारियों को घर बैठे जीवन प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करने की सुविधा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की ‘विष्णु के पाती’ ने बसंती राजवाड़े के संघर्ष को दिया संबल, भावुक हुईं स्व-सहायता समूह की महिला
- दीपावली पर्व को देखते हुए खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा विशेष सघन खाद्य सुरक्षा अभियान संचालित
- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से नरेन्द्र कुमार को मिला संबल
- छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के पंचायती राज संगठन का विस्तार, 28 जिलों में अध्यक्ष नियुक्त
- महतारी वंदन योजना से आत्मनिर्भरता की नई उड़ान, दीपावली पर मिट्टी के दीयों और गुल्लकों से संवार रहीं स्वदेशी परंपरा
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में विद्यार्थियों के हितों की रक्षा और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल – उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा
- बेटे ने पिता की लंबित पेंशन के लिए उठाई आवाज, मुख्यमंत्रीसाय ने ‘विष्णु की पाती’ से भेजा स्नेह संदेश
Sunday, November 8
