publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के मुख्यालय अंबिकापुर में 28 मार्च से ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ के अंतर्गत कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। गांधी स्टेडियम में आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में देशभर के जनजातीय खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
इस प्रतियोगिता में जम्मू-कश्मीर, मध्यप्रदेश, झारखंड, असम, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश, मेघालय, गुजरात, ओडिशा, मिजोरम, बिहार, अरुणाचल प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र सहित मेजबान छत्तीसगढ़ के कुल 144 पुरुष एवं महिला पहलवान भाग ले रहे हैं। यह आयोजन जनजातीय युवाओं को राष्ट्रीय मंच प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।
चार दिवसीय यह प्रतियोगिता 28 मार्च से 31 मार्च तक आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता के मुकाबले प्रतिदिन तीन चरणों में आयोजित होंगे—प्रथम चरण प्रातः 08:00 से 09:00 बजे तक, द्वितीय चरण प्रातः 11:00 से दोपहर 02:00 बजे तक तथा तृतीय चरण सायं 04:00 बजे से खेल समाप्ति तक।
इस आयोजन का सीधा प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स एवं प्रसार भारती के माध्यम से किया जाएगा, जिससे देश-विदेश के दर्शक भी इस खेल महाकुंभ का आनंद ले सकेंगे।
खेल विभाग द्वारा खिलाड़ियों के ठहरने, भोजन, चिकित्सा एवं सुरक्षा के समुचित प्रबंध किए गए हैं। सरगुजा जिला इस आयोजन के लिए पूरी तरह तैयार है और अपनी समृद्ध जनजातीय संस्कृति के साथ खिलाड़ियों के स्वागत को तत्पर है।
Trending
- छत्तीसगढ़ में भगवान बिरसा मुंडा के सपनों का साकार स्वरूप: जनजातीय विकास, कानूनी सुरक्षा और सुशासन की नई गाथा
- बस्तर के अन्नदाताओं के चेहरों पर छलकी खुशी, कम पैदावार के बावजूद मिलेगा प्रति एकड़ 13,839 रुपए का पूरा बोनस
- शहीदों का बलिदान राष्ट्र की अमूल्य धरोहर, उनके परिवारों का सम्मान हम सभी का दायित्व- राज्यपाल रमेन डेका
- सुरक्षा, विश्वास और विकास से जनजातीय गौरव का पुनर्जागरण- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने स्ट्रीट वेंडर की चाय का लिया लुत्फ, पथ विक्रेताओं के साथ किया लंच
- अंतिम पंक्ति के व्यक्ति के कल्याण से बनेगा विकसित भारत– अरुण साव
- बदल रहा है छत्तीसगढ़, संवर रहा है आदिवासियों की जिंदगी
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने की शिष्टाचार भेंट
Saturday, November 14
