Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रायपुर प्रेस क्लब पहुंचे आचार्य इन्द्रेश: SIR, Gen Z आंदोलन से लेकर मंदिरों में VIP दर्शन पर कही यह बात

    September 25, 2026

    बारिश और ब्लैकआउट : देवभोग से 40 गांवों का संपर्क टूटा, बाढ़ में फंसे 102 लोगों का रेस्क्यू

    September 25, 2026

    सेवा संकल्प अभियान में गूंजा स्वच्छता का संकल्प, महाराजबंध तालाब में हुआ श्रमदान

    September 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • रायपुर प्रेस क्लब पहुंचे आचार्य इन्द्रेश: SIR, Gen Z आंदोलन से लेकर मंदिरों में VIP दर्शन पर कही यह बात
    • बारिश और ब्लैकआउट : देवभोग से 40 गांवों का संपर्क टूटा, बाढ़ में फंसे 102 लोगों का रेस्क्यू
    • सेवा संकल्प अभियान में गूंजा स्वच्छता का संकल्प, महाराजबंध तालाब में हुआ श्रमदान
    • नक्सल मुक्त केसकोड़ी में विकास की नई तस्वीर, वीबी-जीरामजी योजना से बना पहला बालिका शौचालय
    • फूल लेकर आए नन्हे कदम, उप मुख्यमंत्री ने बच्चों को गोद में उठाया, बच्चों की मासूमियत ने जीता दिल
    • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मदकूद्वीप के प्राचीन मंदिरों में की पूजा-अर्चना
    • बालोद सड़क दुर्घटना पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया गहरा शोक
    • अबूझमाड़ नारायपुर का हाल, दशकों से ग्रामीण सड़क बनने का कर रहे इंतजार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, September 25
    Publicuwatch24
    • Home
    • रायपुर

      रायपुर प्रेस क्लब पहुंचे आचार्य इन्द्रेश: SIR, Gen Z आंदोलन से लेकर मंदिरों में VIP दर्शन पर कही यह बात

      September 25, 2026

      सेवा संकल्प अभियान में गूंजा स्वच्छता का संकल्प, महाराजबंध तालाब में हुआ श्रमदान

      September 25, 2026

      नक्सल मुक्त केसकोड़ी में विकास की नई तस्वीर, वीबी-जीरामजी योजना से बना पहला बालिका शौचालय

      September 25, 2026

      फूल लेकर आए नन्हे कदम, उप मुख्यमंत्री ने बच्चों को गोद में उठाया, बच्चों की मासूमियत ने जीता दिल

      September 25, 2026

      मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मदकूद्वीप के प्राचीन मंदिरों में की पूजा-अर्चना

      September 25, 2026
    • छत्तीसगढ
    • सम्पादकीय
      • बिलासपुर
      • बस्तर
      • दुर्ग
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतरराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    • बिज़नेस
    • धर्म आध्यात्म
    • Contact
    Publicuwatch24
    Home » मधुमक्खी पालन से किसानों की आय में 20 से 25 प्रतिशत तक वृद्धि संभव
    सरगुजा

    मधुमक्खी पालन से किसानों की आय में 20 से 25 प्रतिशत तक वृद्धि संभव

    Publicuwatch AutherBy Publicuwatch AutherMarch 25, 2026No Comments3 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email WhatsApp

    बलरामपुर में मधुमक्खी पालन जिला स्तरीय प्रशिक्षण सम्पन्न

    Publicuwatch24.com-बलरामपुर। मधुमक्खी पालन शहद, मोम और पराग उत्पादन के लिए एक अत्यंत लाभदायक कृषि-आधारित व्यवसाय है। भारत में वैज्ञानिक तकनीक से मधुमक्खियों को बक्सों में पालकर, मौसमी फूलों के अनुसार स्थानांतरित कर बड़े पैमाने पर शहद निकाला जाता है, जो किसानों की आय बढ़ाने का एक प्रमुख साधन है। मधुमक्खी पालन अपनाने पर किसानों की आय में 20 से 25 प्रतिशत तक वृद्धि संभव है।
    कृषि आधारित आय को सुदृढ़ करने और किसानों को अतिरिक्त रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राज्य स्तर पर मधुमक्खी पालन एवं शहद उत्पादन विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण में जिले भर से आए किसानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
    जिला पंचायत सीईओ बलरामपुर नयनतारा सिंह तोमर ने कहा कि वर्तमान समय में किसानों को पारंपरिक एकल फसल पद्धति को आगे बढ़ते हुए फसल विविधिकरण अपनाने की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि धान के साथ-साथ दलहन, तिलहन एवं मधुमक्खी पालन जैसे कृषि आधारित व्यवसाय अपनाकर किसान अपनी आय में उल्लेखनीय वृद्धि कर सकते हैं।
    उप संचालक कृषि रामचंद्र भगत ने फसल चक्र एवं विविधिकरण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इससे उत्पादन लागत कम होती है तथा जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को भी कम किया जा सकता है। कृषि विज्ञान केन्द्र के प्रमुख डॉ. जी. के. निगम ने बताया कि मधुमक्खी पालन एक लाभकारी व्यवसाय है, जिसे कम पूंजी और सीमित श्रम में शुरू किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जलवायु इस व्यवसाय के लिए अनुकूल है, जिससे लघु एवं सीमांत किसानों को आय का बेहतर विकल्प मिल सकता है।
    प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञ प्राध्यापक डॉ. जी. पी. पैकरा ने वैज्ञानिक पद्धति से मधुमक्खी पालन एवं गुणवत्तायुक्त शहद उत्पादन की विस्तृत जानकारी दी। उद्यानिकी महाविद्यालय के अधिष्ठाता परमेश्वर गोरे ने बताया कि मधुमक्खी पालन से शहद के अलावा मोम, रॉयल जेली और प्रोपोलिस जैसे बहुमूल्य उत्पाद भी प्राप्त होते हैं, जिनकी बाजार में अच्छी मांग है। विशेषज्ञ डॉ. सचिन जायसवाल ने बताया कि पारंपरिक खेती के साथ मधुमक्खी पालन अपनाने पर किसानों की आय में 20 से 25 प्रतिशत तक वृद्धि संभव है। वैज्ञानिक अनिल कुमार सोनपाकर ने तकनीकी पहलुओं की जानकारी दी।
    अनुभवी मधुमक्खी पालक कृषक बैद्यनाथ ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि किसान अपने खेत में 5 से 10 मधुमक्खी पेटियां स्थापित कर आसानी से अतिरिक्त आय अर्जित कर सकते हैं। उन्होंने अन्य किसानों को भी इस व्यवसाय को अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में प्रशिक्षण में भाग लेने वाले किसानों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस जिला स्तरीय प्रशिक्षण में कृषि एवं उद्यानिकी विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, वैज्ञानिकों सहित बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Publicuwatch Auther
    • Website

    Related Posts

    सेवा की कहानी: लौकी की खेती से वासुदेव प्रधान की बढ़ी आमदनी, एक हेक्टेयर में कमाए 2.07 लाख रुपये

    September 23, 2026

    घर में शौचालय से आराधना के परिवार की बदली दिनचर्या, बरसात में मिली बड़ी राहत

    September 23, 2026

    सेवा की कहानी : डबरी से सिंचाई को मिला सहारा, मछली पालन बना अतिरिक्त आय का जरिया

    September 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    × Popup Image
    RO No 13722/1
    Top Posts

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025233

    दुर्ग में मोतीलाल बोरा और ताम्रध्वज साहू, तो रायपुर में सत्यनारायण शर्मा ने डाला वोट, कहा- कांग्रेस को मिल रही बढ़त

    April 23, 201957

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202340

    प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी को राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री सौदान सिंह और पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह की तारीफ करना रास नहीं आया

    December 11, 202028
    Don't Miss
    रायपुर

    रायपुर प्रेस क्लब पहुंचे आचार्य इन्द्रेश: SIR, Gen Z आंदोलन से लेकर मंदिरों में VIP दर्शन पर कही यह बात

    By Publicuwatch AutherSeptember 25, 20260

    publicuwatch24.-रायपुर। SIR को लेकर विपक्ष के आरोपों पर आचार्य इन्द्रेश उपाध्याय ने अपनी प्रतिक्रिया दी…

    बारिश और ब्लैकआउट : देवभोग से 40 गांवों का संपर्क टूटा, बाढ़ में फंसे 102 लोगों का रेस्क्यू

    September 25, 2026

    सेवा संकल्प अभियान में गूंजा स्वच्छता का संकल्प, महाराजबंध तालाब में हुआ श्रमदान

    September 25, 2026

    नक्सल मुक्त केसकोड़ी में विकास की नई तस्वीर, वीबी-जीरामजी योजना से बना पहला बालिका शौचालय

    September 25, 2026
    About Us

    Publicuwatch24.com

    The News Portal - A reliable and genuine news source.

    Owner and Editor :- Piyush sharma
    Contact Number :- 7223911372
    Address :- Shyam Nagar Near Maharana Pratap Gardan Raipur Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    रायपुर प्रेस क्लब पहुंचे आचार्य इन्द्रेश: SIR, Gen Z आंदोलन से लेकर मंदिरों में VIP दर्शन पर कही यह बात

    September 25, 2026

    बारिश और ब्लैकआउट : देवभोग से 40 गांवों का संपर्क टूटा, बाढ़ में फंसे 102 लोगों का रेस्क्यू

    September 25, 2026

    सेवा संकल्प अभियान में गूंजा स्वच्छता का संकल्प, महाराजबंध तालाब में हुआ श्रमदान

    September 25, 2026
    Most Popular

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025233

    दुर्ग में मोतीलाल बोरा और ताम्रध्वज साहू, तो रायपुर में सत्यनारायण शर्मा ने डाला वोट, कहा- कांग्रेस को मिल रही बढ़त

    April 23, 201957

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202340
    © 2026 Website Designed by RT Internet Services.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.