publicuwatch24.-जांजगीर-चांपा। कलेक्टर जन्मेजय महोबे एवं पुलिस अधीक्षक विजय पांडेय ने राज्य शासन के निर्देशानुसार अवैध अफीम की खेती की संभावना को दृष्टिगत रखते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में पटवारी, सचिव व कोटवार एवं नगरीय क्षेत्रों में पटवारी, नगर पालिका/पंचायत की टीम द्वारा संयुक्त रूप से सर्वे करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही राजस्व, पुलिस एवं वन विभाग के अधिकारियों को किसी भी प्रकार की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए उन्होंने राजस्व, पुलिस विभाग के साथ कृषि, उद्यानिकी और रेशम विभाग के अधिकारियों को समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।
कलेक्टर ने तहसीलदार, पटवारी, पंचायत सचिव और कोटवारों को गांव-गांव जाकर खेतों का निरीक्षण कर संदिग्ध फसलों की पहचान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विशेष रूप से उन क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाई जाए, नदी के किनारे, वन क्षेत्रों से लगे हुए हैं। संदिग्ध फसल मिलने पर तत्काल जांच कर रिपोर्ट जिला प्रशासन और पुलिस को देने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि यदि किसी क्षेत्र में अवैध अफीम या गांजा की खेती पाई जाती है, तो संबंधित पटवारी और ग्राम सचिव के विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी। बैठक में जिला पंचायत सीईओ गोकुल रावटे, अपर कलेक्टर ज्ञानेंद्र सिंह ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उदयन बेहार, अपर कलेक्टर आर के तंबोली सहित राजस्व विभाग के अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
Trending
- डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र अभियान 5.0 के तहत पेंशनधारियों को घर बैठे जीवन प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करने की सुविधा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की ‘विष्णु के पाती’ ने बसंती राजवाड़े के संघर्ष को दिया संबल, भावुक हुईं स्व-सहायता समूह की महिला
- दीपावली पर्व को देखते हुए खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा विशेष सघन खाद्य सुरक्षा अभियान संचालित
- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से नरेन्द्र कुमार को मिला संबल
- छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के पंचायती राज संगठन का विस्तार, 28 जिलों में अध्यक्ष नियुक्त
- महतारी वंदन योजना से आत्मनिर्भरता की नई उड़ान, दीपावली पर मिट्टी के दीयों और गुल्लकों से संवार रहीं स्वदेशी परंपरा
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में विद्यार्थियों के हितों की रक्षा और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल – उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा
- बेटे ने पिता की लंबित पेंशन के लिए उठाई आवाज, मुख्यमंत्रीसाय ने ‘विष्णु की पाती’ से भेजा स्नेह संदेश
Sunday, November 8
