publicuwatch24.-कोरबा। जिले के मानिकपुर क्षेत्र स्थित बीकन स्कूल के छात्र-छात्राओं ने मानिकपुर पुलिस चौकी का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को पुलिस व्यवस्था और उसकी कार्यप्रणाली से परिचित कराना था। पुलिस अधिकारियों ने छात्रों को चौकी के दैनिक कार्यों और संचालन के बारे में विस्तृत जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने विद्यार्थियों को समझाया कि अपराध या आपातकालीन स्थितियों में पुलिस कैसे कार्य करती है और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सदैव तत्पर रहती है। उन्हें शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया, गश्त व्यवस्था, अपराधों की जांच और कानून व्यवस्था बनाए रखने के विभिन्न पहलुओं के बारे में सरल भाषा में बताया गया।
मानिकपुर चौकी प्रभारी परमेश्वर राठौर ने छात्रों को सलाह दी कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या परेशानी की स्थिति में वे बिना किसी झिझक के पुलिस से संपर्क करें। उन्होंने विद्यार्थियों को साइबर अपराध, सड़क सुरक्षा और सामाजिक जिम्मेदारियों के महत्व के प्रति भी जागरूक किया। छात्रों ने पुलिस चौकी के विभिन्न विभागों का अवलोकन किया और पुलिस अधिकारियों से कई प्रश्न पूछे। अधिकारियों ने मित्रवत ढंग से उनके सवालों के जवाब दिए, जिससे बच्चों में पुलिस के प्रति सकारात्मक सोच विकसित हुई और उनका उत्साह बढ़ा।
Trending
- डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र अभियान 5.0 के तहत पेंशनधारियों को घर बैठे जीवन प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करने की सुविधा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की ‘विष्णु के पाती’ ने बसंती राजवाड़े के संघर्ष को दिया संबल, भावुक हुईं स्व-सहायता समूह की महिला
- दीपावली पर्व को देखते हुए खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा विशेष सघन खाद्य सुरक्षा अभियान संचालित
- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से नरेन्द्र कुमार को मिला संबल
- छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के पंचायती राज संगठन का विस्तार, 28 जिलों में अध्यक्ष नियुक्त
- महतारी वंदन योजना से आत्मनिर्भरता की नई उड़ान, दीपावली पर मिट्टी के दीयों और गुल्लकों से संवार रहीं स्वदेशी परंपरा
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में विद्यार्थियों के हितों की रक्षा और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल – उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा
- बेटे ने पिता की लंबित पेंशन के लिए उठाई आवाज, मुख्यमंत्रीसाय ने ‘विष्णु की पाती’ से भेजा स्नेह संदेश
Sunday, November 8
