publicuwatch24.-गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिला में पदस्थ आठ पंचायत सचिवों को सस्पेंड कर दिया गया है। सभी पर 15वें वित्त आयोग की राशि से 1.19 करोड़ को गलत तरीके से वेंडरों को भुगतान करने का आरोप है। यह शिकायत सामने आने के बाद जिला पंचायत कार्यपालन अधिकारी ने आठों सचिवों को निलंबित कर दिया है। साथ ही मामले में जांच भी की जा रही है। दरअसल, अलग अलग ग्राम पंचायत सचिवों के द्वारा लाखों के अनियमितता भुगतान की शिकायत सामने आई थी। जिला पंचायत कार्यपालन अधिकारी ने मामले में जांच के आदेश दिए। जांच में पता चला कि तेन्दुमुढ़ा के सचिव उमा शंकर उपाध्याय के द्वारा 29.98 लाख, नेवरी नवापारा के भैयालाल करसायल के द्वारा 26.13, ठाड़पथरा के नान्हूदास बघेल के द्वारा 23.26 लाख , आमाडोब के ओंकार भानू 10.91 लाख, पूटा के रतन सिंह 10.72 लाख, आमगांव के राधेश्याम मरावी 6.40 लाख, साल्हेघोरी के राजकुमार शर्मा के द्वारा 6.69 लाख, हर्राटोला के त्रिलोक सिंह के द्वारा 5.47 लाख रूपए वेंडरों को नियमों के विरूद्ध भुगतान किया गया। मामले को संज्ञान लिया गया और सभी 8 सचिवों को निलंबित कर दिया गया है। निलंबन के दौरान सचिवों का मुख्यालय जनपद पंचायत गौरेला रहेगा। साथ ही उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा। एक साथ आठ पंचायत सचिवों के निलंबन की कार्रवाई से जिले में हड़कंप मचा हुआ है।
Trending
- डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र अभियान 5.0 के तहत पेंशनधारियों को घर बैठे जीवन प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करने की सुविधा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की ‘विष्णु के पाती’ ने बसंती राजवाड़े के संघर्ष को दिया संबल, भावुक हुईं स्व-सहायता समूह की महिला
- दीपावली पर्व को देखते हुए खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा विशेष सघन खाद्य सुरक्षा अभियान संचालित
- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से नरेन्द्र कुमार को मिला संबल
- छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के पंचायती राज संगठन का विस्तार, 28 जिलों में अध्यक्ष नियुक्त
- महतारी वंदन योजना से आत्मनिर्भरता की नई उड़ान, दीपावली पर मिट्टी के दीयों और गुल्लकों से संवार रहीं स्वदेशी परंपरा
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में विद्यार्थियों के हितों की रक्षा और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल – उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा
- बेटे ने पिता की लंबित पेंशन के लिए उठाई आवाज, मुख्यमंत्रीसाय ने ‘विष्णु की पाती’ से भेजा स्नेह संदेश
Sunday, November 8
