publicuwatch24.-रायपुर। रमजान के 30 रोजे और चांद दिखने के बाद आज प्रदेशभर में ईद-उल-फितर मनाई जा रही है। रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, रायगढ़ समेत कई जिलों में सुबह बड़ी तादाद में नमाज़ियों ने नमाज अदा की। एक-दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दी। इस दिन जकात और फितरा देने की परंपरा भी निभाई जाती है। जिससे जरूरतमंद लोग भी त्योहार की खुशियों में शामिल हो सकें। ईद को भाईचारे, खुशी और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक माना जाता है।
रायपुर में ईदगाह भाठा समेत तमाम मस्जिदों में नमाज़ियों ने ईद की नमाज अदा की। कठिन रोजे के बाद ईद के दिन लोगों ने नमाज अदाकर देश-प्रदेश की खुशहाली और तरक्की की दुआ मांगी। रायपुर शहर जमा मस्जिद के मुतवल्ली हाजी अब्दुल फहीम ने कहा कि, 30 दिन के रमज़ान के रोजे के बाद आज ईद का दिन अल्लाह की तरफ से सारे लोगों के लिए तोहफ़ा है। देश और प्रदेशवासियों को ईद की मुबारकबाद।
Trending
- छत्तीसगढ़ में भगवान बिरसा मुंडा के सपनों का साकार स्वरूप: जनजातीय विकास, कानूनी सुरक्षा और सुशासन की नई गाथा
- बस्तर के अन्नदाताओं के चेहरों पर छलकी खुशी, कम पैदावार के बावजूद मिलेगा प्रति एकड़ 13,839 रुपए का पूरा बोनस
- शहीदों का बलिदान राष्ट्र की अमूल्य धरोहर, उनके परिवारों का सम्मान हम सभी का दायित्व- राज्यपाल रमेन डेका
- सुरक्षा, विश्वास और विकास से जनजातीय गौरव का पुनर्जागरण- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने स्ट्रीट वेंडर की चाय का लिया लुत्फ, पथ विक्रेताओं के साथ किया लंच
- अंतिम पंक्ति के व्यक्ति के कल्याण से बनेगा विकसित भारत– अरुण साव
- बदल रहा है छत्तीसगढ़, संवर रहा है आदिवासियों की जिंदगी
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने की शिष्टाचार भेंट
Saturday, November 14
