publicuwatch24.-जशपुर। CM साय सरहुल सरना पूजा में शामिल हुए। X पोस्ट में सीएम ने लिखा, हिन्दू नववर्ष के पावन अवसर पर आज जशपुर के दीपू बगीचा में आयोजित पारंपरिक सरहुल सरना पूजा में सम्मिलित होकर प्रकृति और धरती माता की पूजा-अर्चना की तथा समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। सरहुल हमारी समृद्ध आदिवासी परंपरा का जीवंत प्रतीक है, जहाँ प्रकृति, पेड़-पौधों, विशेषकर सरई वृक्ष की पूजा की जाती है और धरती माता के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की जाती है। यह पर्व हमें सिखाता है कि प्रकृति के साथ संतुलन और उसका सम्मान ही हमारे सुखमय जीवन का आधार है। हमारी संस्कृति, लोक परंपराएँ और जीवन मूल्य ही हमारी असली पहचान हैं। इन्हें सहेजना और आगे बढ़ाना हम सभी की साझा जिम्मेदारी है। आप सभी प्रदेशवासियों को हिन्दू नववर्ष और चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएँ।
Trending
- छठ महापर्व पर आस्था के रंग में रंगे CM साय, जशपुर में सपत्नीक सूर्यदेव को दिया उषा अर्घ्य
- छठ महापर्व पर कुनकुरी को विकास की सौगात, CM साय ने 3 महत्वपूर्ण कार्यों का किया भूमिपूजन
- मुख्यमंत्री साय ने तपकरा में छठ महापर्व पर दिया संध्या अर्घ्य, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की
- जनजातीय गौरव दिवस विशेष: पीएम-जनमन से दिलासो पहाड़ी कोरवा के पक्के घर का सपना हुआ साकार
- स्वस्थ और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में प्रशिक्षित नर्सिंग कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री साय
- राजनांदगांव जिले के उपार्जन केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी महाअभियान का हुआ शुभारंभ
- बस्तर में बंदूक की जगह खेल के मैदान, भय और हिंसा की जगह विश्वास एवं विकास का नया वातावरण : नितिन नवीन
- जनजातीय गौरव दिवस पर शुरू हुई धान खरीदी, किसान एकांत पाण्डेय ने एक ही बार में बेचा 58 क्विंटल धान
Monday, November 16
