publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन की महतारी वंदन योजना और स्व-सहायता समूह की पहल से ग्रामीण महिलाओं के जीवन में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। इन योजनाओं ने महिलाओं को आर्थिक सहारा देने के साथ-साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ाया है। सक्ति जिला के ग्राम पंचायत मालखरौदा की श्रीमती अमरिका बंजारे इसका एक अच्छा उदाहरण हैं। वे पहले एक साधारण गृहिणी थीं, लेकिन अब अपनी मेहनत और योजनाओं के सहयोग से आत्मनिर्भर बन चुकी हैं।
अमरिका बंजारे बताती हैं कि वे आस्था स्व-सहायता समूह से जुड़ी हैं। समूह से ऋण लेकर उन्होंने अपने घर में एक छोटी राशन दुकान शुरू की, जिससे उन्हें नियमित आय हो रही है। उन्हें महतारी वंदन योजना के तहत हर महीने एक हजार रुपये की सहायता भी मिलती है। इस राशि का उपयोग वे अपने काम को बढ़ाने, बच्चों की पढ़ाई और घर के खर्चों में करती हैं। पहले जहां बचत करना मुश्किल था, अब वे हर महीने कुछ राशि बचाकर अपने बच्चों के भविष्य के लिए जमा कर रही हैं।
वे कहती हैं कि इन योजनाओं ने उन्हें आत्मविश्वास दिया है और आगे बढ़ने की ताकत भी। अब वे अपने परिवार की जिम्मेदारी अच्छे से निभा रही हैं और अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा बन रही हैं। जिले की अन्य महिलाएं भी इन योजनाओं से जुड़कर आत्मनिर्भर बन रही हैं और अपने जीवन को बेहतर बना रही हैं।
Trending
- छत्तीसगढ़ में भगवान बिरसा मुंडा के सपनों का साकार स्वरूप: जनजातीय विकास, कानूनी सुरक्षा और सुशासन की नई गाथा
- बस्तर के अन्नदाताओं के चेहरों पर छलकी खुशी, कम पैदावार के बावजूद मिलेगा प्रति एकड़ 13,839 रुपए का पूरा बोनस
- शहीदों का बलिदान राष्ट्र की अमूल्य धरोहर, उनके परिवारों का सम्मान हम सभी का दायित्व- राज्यपाल रमेन डेका
- सुरक्षा, विश्वास और विकास से जनजातीय गौरव का पुनर्जागरण- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने स्ट्रीट वेंडर की चाय का लिया लुत्फ, पथ विक्रेताओं के साथ किया लंच
- अंतिम पंक्ति के व्यक्ति के कल्याण से बनेगा विकसित भारत– अरुण साव
- बदल रहा है छत्तीसगढ़, संवर रहा है आदिवासियों की जिंदगी
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने की शिष्टाचार भेंट
Saturday, November 14
