publicuwatch24.-दंतेवाड़ा। जिले में वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए बाघ और तेंदुए की खाल के साथ सक्रिय शिकार गिरोह का भंडाफोड़ किया है। संयुक्त टीम की घेराबंदी में 6 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर वन्यजीवों की खाल बरामद की गई है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
मामला 16-17 मार्च 2026 का है, जब मुखबिर की सूचना पर वनमंडल दंतेवाड़ा, वनमंडल बीजापुर, इंद्रावती टाइगर रिजर्व, राज्य स्तरीय उड़नदस्ता दल और वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। दंतेवाड़ा रेंजर प्रीतेश पांडेय समेत उनकी टीम ने दंतेवाड़ा-बालूद मार्ग पर घेराबंदी कर दो आरोपियों को बाघ की खाल के साथ पकड़ा। पूछताछ में गिरोह के अन्य सदस्यों की जानकारी मिली, जिसके आधार पर अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी गई और गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों में लक्ष्मण तेलाम (51), देवीराम ओयाम (58), रमेश कुड़ियाम (24), फरसोन पोयामी (27), सेमला रमेश (24), सुखराम पोडियाम (21) सहित अन्य शामिल हैं। आरोपियों की निशानदेही पर ग्राम केशापुर में छापेमारी की गई, जहां से एक और तेंदुए की खाल बरामद हुई। इस दौरान मासो ओयाम (50) और अर्जुन भोगामी (42) को भी गिरफ्तार किया गया। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
वन विभाग ने बताया कि जब्त बाघ और तेंदुआ अनुसूची-1 के संरक्षित वन्यजीव हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम 1972 की धारा 9, 39(1)(घ), 3(क)(ख)(ग), 48 सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
Trending
- सुशासन को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाने में तकनीक की महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री साय
- छठ महापर्व पर आस्था के रंग में रंगे CM साय, जशपुर में सपत्नीक सूर्यदेव को दिया उषा अर्घ्य
- छठ महापर्व पर कुनकुरी को विकास की सौगात, CM साय ने 3 महत्वपूर्ण कार्यों का किया भूमिपूजन
- मुख्यमंत्री साय ने तपकरा में छठ महापर्व पर दिया संध्या अर्घ्य, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की
- जनजातीय गौरव दिवस विशेष: पीएम-जनमन से दिलासो पहाड़ी कोरवा के पक्के घर का सपना हुआ साकार
- स्वस्थ और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में प्रशिक्षित नर्सिंग कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री साय
- राजनांदगांव जिले के उपार्जन केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी महाअभियान का हुआ शुभारंभ
- बस्तर में बंदूक की जगह खेल के मैदान, भय और हिंसा की जगह विश्वास एवं विकास का नया वातावरण : नितिन नवीन
Monday, November 16
