publicuwatch24.-राजनांदगांव। रेलवे स्टेशन के वेटिंग रूम से चोरी हुए मोबाइल और टैबलेट को रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने कुछ ही घंटों में बरामद कर लिया। मंडल सुरक्षा आयुक्त (नागपुर) दीप चंद्र आर्य के निर्देश पर चलाए जा रहे सुरक्षा अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए आरपीएफ ने आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी का पूरा सामान बरामद किया। घटना 15 मार्च की सुबह प्लेटफार्म नंबर-1 स्थित नए वेटिंग रूम की है, जहां चार महिला यात्री विश्राम कर रही थीं। उन्होंने आरपीएफ पोस्ट प्रभारी निरीक्षक तरुणा साहू को अपने कीमती इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चोरी होने की सूचना दी।
पीड़ित महिलाओं के मुताबिक रात करीब 12:30 बजे उन्होंने दो टैबलेट और एक Realme C25Y मोबाइल चार्जिंग पर लगाया था। पास में गुलाबी रंग का हैंड बैग रखकर वे सो गईं। सुबह करीब 06:00 बजे जागने पर उनका सामान गायब मिला। CCTV से मिला सुराग,शिकायत मिलते ही आरपीएफ टीम सउनि डी.एल. दावना, आरक्षक संजय चौहान ने तत्काल स्टेशन के CCTV फुटेज खंगाले। फुटेज में सुबह 04:21 बजे एक संदिग्ध युवक वेटिंग हॉल के आसपास घूमता दिखाई दिया।
आरपीएफ ने घेराबंदी कर संदिग्ध युवक को प्लेटफार्म नंबर-2 की सीढ़ियों के नीचे से पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी की पहचान आकाश विजयकर (26), निवासी बडनेरा, महाराष्ट्र के रूप में हुई। आरपीएफ ने आरोपी के पास से चोरी का सामान बरामद किया। मोबाइल की पहचान पीड़िता सरिता नरेंद्र डहात ने लॉक पैटर्न खोलकर की। आरोपी की निशानदेही पर प्लेटफार्म नंबर-2 के पिलर के पास छिपाए गए दोनों टैबलेट और हैंड बैग भी बरामद कर लिए गए।
Trending
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले छत्तीसगढ़ के बेलमेटल शिल्पकार
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनजातीय गौरव दिवस पर किया तेंदूपत्ता संग्राहकों को बोनस वितरण का शुभारंभ
- सुशासन को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाने में तकनीक की महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री साय
- छठ महापर्व पर आस्था के रंग में रंगे CM साय, जशपुर में सपत्नीक सूर्यदेव को दिया उषा अर्घ्य
- छठ महापर्व पर कुनकुरी को विकास की सौगात, CM साय ने 3 महत्वपूर्ण कार्यों का किया भूमिपूजन
- मुख्यमंत्री साय ने तपकरा में छठ महापर्व पर दिया संध्या अर्घ्य, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की
- जनजातीय गौरव दिवस विशेष: पीएम-जनमन से दिलासो पहाड़ी कोरवा के पक्के घर का सपना हुआ साकार
- स्वस्थ और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में प्रशिक्षित नर्सिंग कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री साय
Monday, November 16
