publicuwatch24.-जगदलपुर। बीते 11 मार्च को जगदलपुर में 108 नक्सली कैडरों के आत्मसमर्पण के बाद करोड़ों रुपये नकद मिलने का खुलासा आईजी बस्तर ने किया है। नक्सलियों के डंप से मिला यह कैश मुख्य रूप से बीजापुर जिले से बरामद किया गया था। सुरक्षा बलों ने जमीन में दबाकर रखे गए 3 करोड़ 61 लाख रुपये नकद और 1 किलो सोना भी बरामद किया है। आईजी बस्तर ने बताया कि नक्सलियों के पास जो करोड़ों रुपये मिले हैं, वह ग्रामीणों से टैक्स के रूप में वसूले गए थे। इस रकम का इस्तेमाल संगठन के विस्तार और इसे बड़े नक्सली नेताओं तक पहुंचाने के लिए किया जाता था। इसके अलावा तेंदूपत्ता लेवी और ग्रामीणों से साइकिल से लेकर मोटरसाइकिल तक के नाम पर भी पैसा वसूला जाता था।
नक्सली इन पैसों का इस्तेमाल हथियार खरीदने और अन्य संसाधन जुटाने में करते थे। बरामद नकदी के बारे में यह भी सामने आया है कि इसका कुछ हिस्सा पड़ोसी राज्यों में सोने में बदलकर रखा गया था, ताकि जरूरत पड़ने पर संगठन को आगे बढ़ाने में इसका इस्तेमाल किया जा सके। आईजी बस्तर के अनुसार नक्सलियों के पास कोई स्थायी आर्थिक स्रोत नहीं होता है। ऐसे में वे अंदरूनी इलाकों में काम करने वाली एजेंसियों और ग्रामीणों से जबरन वसूली करते थे। अब इस करोड़ों रुपये की बरामदगी के मामले में सुरक्षा एजेंसियां और भी जानकारी जुटाने में लगी हुई हैं।
Trending
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले छत्तीसगढ़ के बेलमेटल शिल्पकार
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनजातीय गौरव दिवस पर किया तेंदूपत्ता संग्राहकों को बोनस वितरण का शुभारंभ
- सुशासन को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाने में तकनीक की महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री साय
- छठ महापर्व पर आस्था के रंग में रंगे CM साय, जशपुर में सपत्नीक सूर्यदेव को दिया उषा अर्घ्य
- छठ महापर्व पर कुनकुरी को विकास की सौगात, CM साय ने 3 महत्वपूर्ण कार्यों का किया भूमिपूजन
- मुख्यमंत्री साय ने तपकरा में छठ महापर्व पर दिया संध्या अर्घ्य, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की
- जनजातीय गौरव दिवस विशेष: पीएम-जनमन से दिलासो पहाड़ी कोरवा के पक्के घर का सपना हुआ साकार
- स्वस्थ और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में प्रशिक्षित नर्सिंग कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री साय
Monday, November 16
