publicuwatch24.-रायपुर। रायपुर से पहली बार मध्यप्रदेश के रीवा के लिए फ्लाइट शुरू की जा रही है। एलायंस एयर की ओर से 17 मार्च से रायपुर-रीवा उड़ान शुरू की जा रही है। मध्यप्रदेश में भोपाल और इंदौर के बाद यह तीसरा शहर होगा जहां के लिए छत्तीसगढ़ वाले हवाई यात्रा कर सकेंगे। नई फ्लाइट के लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो गई है। इसका शुरुआती किराया रायपुर से रीवा के लिए 3614 और रीवा से रायपुर के लिए 4293 रुपए तय किया गया है।
सीटों की उपलब्धता के अनुसार किराया कम-ज्यादा होता रहेगा। एलायंस एयर की ओर से फिलहाल इस फ्लाइट को हफ्ते में तीन दिन मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को ही चलाया जाएगा। डिमांड और यात्रियों की संख्या के आधार पर इसकी उड़ानों में इजाफा किया जाएगा। एयरलाइंस से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली से आने वाली फ्लाइट को रींवा में रोका जाएगा। इसके बाद यही फ्लाइट रायपुर आएगी। इसी तरह से रायपुर से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट पहले रींवा और उसके बाद वहां से दिल्ली के लिए उड़ान भरेगी।
Trending
- छत्तीसगढ़ में भगवान बिरसा मुंडा के सपनों का साकार स्वरूप: जनजातीय विकास, कानूनी सुरक्षा और सुशासन की नई गाथा
- बस्तर के अन्नदाताओं के चेहरों पर छलकी खुशी, कम पैदावार के बावजूद मिलेगा प्रति एकड़ 13,839 रुपए का पूरा बोनस
- शहीदों का बलिदान राष्ट्र की अमूल्य धरोहर, उनके परिवारों का सम्मान हम सभी का दायित्व- राज्यपाल रमेन डेका
- सुरक्षा, विश्वास और विकास से जनजातीय गौरव का पुनर्जागरण- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने स्ट्रीट वेंडर की चाय का लिया लुत्फ, पथ विक्रेताओं के साथ किया लंच
- अंतिम पंक्ति के व्यक्ति के कल्याण से बनेगा विकसित भारत– अरुण साव
- बदल रहा है छत्तीसगढ़, संवर रहा है आदिवासियों की जिंदगी
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने की शिष्टाचार भेंट
Saturday, November 14