Publicuwatch24.com-अंबिकापुर। शहर की सामाजिक संस्था अनोखी सोच ने एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश करते हुए लोगों का दिल जीत लिया। आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की बेटी की शादी का पूरा जिम्मा उठाकर संस्था ने समाज के सामने एक प्रेरणादायक उदाहरण पेश किया है।
संस्था ने बिहार के औरंगाबाद जिले की रहने वाली एक युवती की शादी का बीड़ा उठाया और वन देवी मंदिर में सामाजिक रीति-रिवाज के साथ विवाह संपन्न कराया। शादी की पूरी व्यवस्था अनोखी सोच संस्था के सदस्यों ने मिलकर की।
आम तौर पर शादियों में ढोल-नगाड़ों के साथ बारात, नाचते-गाते बाराती और भव्य स्वागत देखने को मिलता है, लेकिन अंबिकापुर में हुई यह शादी अपनी खास वजह से चर्चा का विषय बन गई। इस विवाह समारोह में शहर के कई गणमान्य लोग शामिल हुए और वर-वधु को आशीर्वाद के साथ उपहार भी भेंट किए।
संस्था की ओर से बारातियों और मेहमानों के स्वागत, भोजन और अन्य सभी व्यवस्थाएं की गईं। पूरे रीति-रिवाज और सामाजिक परंपराओं के साथ संपन्न हुई इस शादी ने यह साबित कर दिया कि सामूहिक प्रयास से किसी जरूरतमंद परिवार की बड़ी जिम्मेदारी भी आसानी से निभाई जा सकती है। अनोखी सोच संस्था के इस सराहनीय कदम की पूरे जिले में प्रशंसा हो रही है। सामाजिक कार्यकर्ताओं का कहना है कि ऐसे प्रयास समाज में सहयोग और मानवता की भावना को मजबूत करते हैं।
Trending
- जनजातीय गौरव दिवस पर 15 नवंबर से छत्तीसगढ़ में शुरू होगा धान खरीदी का महाअभियान
- भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर प्रदेश के सभी स्कूलों में होंगे विविध कार्यक्रम
- दीदी के गोठ’ के 16वें एपिसोड में सुनिए सोलर दीदियों की कहानी
- घर तक पानी पहुंचा तो बदली जिंदगी, अब परिवार के लिए ज्यादा वक्त
- मातर तिहार हमारी संस्कृति, परंपरा और गौसेवा के प्रति समर्पण का प्रतीक – मंत्री गजेन्द्र यादव
- जनजातीय गौरव दिवस पर छत्तीसगढ़ में दिखेगी आदिवासी अस्मिता, संस्कृति और स्वाधीनता संग्राम के शौर्य की अनुपम झलक
- स्वच्छ सर्वेक्षण में छत्तीसगढ़ का परचम, बिल्हा ने हासिल किया देश में पहला स्थान, रायपुर, बिलासपुर भी पुरस्कृत
- राज्यपाल रमेन डेका से मुख्य सूचना आयुक्त एवं राज्य सूचना आयुक्तों ने की सौजन्य भेंट
Wednesday, November 11
