publicuwatch24.-रायपुर। नशे में वाहन चलाने वालों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है और ड्रिंक एंड ड्राइव को लेकर कड़े कानून भी लागू किए गए हैं। इसके बावजूद ऐसे मामलों में कमी आती नजर नहीं आ रही है। ऐसा ही एक मामला राजधानी रायपुर से सामने आई है। जहां ड्रिंक एंड ड्राइव चेकिंग के दौरान नशे में धुत वाहन चालक ने पुलिस से बदसलूकी की है। बताया जा रहा है कि चालक ने ट्रैफिक टीआई के साथ अभद्रता करते हुए जमकर हंगामा किया।
मिली जानकारी के अनुसार, मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है। दरअसल, यहां पुलिस टीम ड्रिंक एंड ड्राइव चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान एक शख्स को रोका गया, इस दौरान वो नशे में वाहन चला रहा था। चेकिंग के दौरान शख्स पुलिस से बहस करना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं वो खुद को भाजपा मंडल अध्यक्ष बताते हुए टीआई को वर्दी उतरवाने तक की धमकी दे डाली। बताया जा रहा है कि आरोपी ने ड्यूटी पर तैनात जवानों के साथ गाली-गलौज की और धक्का-मुक्की करते हुए एक जवान की वर्दी भी फाड़ दी। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी भाजपा मंडल अध्यक्ष बताने वाले विकास शुक्ला गिरफ्तार कर लिया है और आरोपी के खिलाफ शासकीय कार्य मे बाधा समेत विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है।
Trending
- छत्तीसगढ़ में भगवान बिरसा मुंडा के सपनों का साकार स्वरूप: जनजातीय विकास, कानूनी सुरक्षा और सुशासन की नई गाथा
- बस्तर के अन्नदाताओं के चेहरों पर छलकी खुशी, कम पैदावार के बावजूद मिलेगा प्रति एकड़ 13,839 रुपए का पूरा बोनस
- शहीदों का बलिदान राष्ट्र की अमूल्य धरोहर, उनके परिवारों का सम्मान हम सभी का दायित्व- राज्यपाल रमेन डेका
- सुरक्षा, विश्वास और विकास से जनजातीय गौरव का पुनर्जागरण- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने स्ट्रीट वेंडर की चाय का लिया लुत्फ, पथ विक्रेताओं के साथ किया लंच
- अंतिम पंक्ति के व्यक्ति के कल्याण से बनेगा विकसित भारत– अरुण साव
- बदल रहा है छत्तीसगढ़, संवर रहा है आदिवासियों की जिंदगी
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने की शिष्टाचार भेंट
Saturday, November 14
