publicuwatch24.-कोंडागांव। दिवगंत आरक्षक के पत्नि हुलसी भुआर्य को 1,00,00,000/-रू. (एक करोड रू. मात्र) का जीवन बीमा सहायता प्रदान की गई। घनश्याम भुआर्य आरक्षक जिला कोण्डागांव के थाना अनंतपुर में पदस्थ था अवकाश से वापस आते समय थाना बेनूर जिला नारायणपुर अंतर्गत वाहन एक्सीडेंट में 14.06.2025 को उनकी असामयिक निधन हो गया था। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के पुलिस कर्मियों के भविष्य के लिए महत्वाकांक्षी निःशुल्क पुलिस सैलरी पैकेज के तहत भारतीय स्टेट बैंक के साथ एमओयू किया गया है। जिसके तहत स्व. घनश्याम भुआर्य, आरक्षक क्रमांक 472 के नामिनी पत्नी हुलसी भुआर्य को 1,00,00,000/- (एक करोड़ रूपये मात्र) का जीवन बीमा सहायता चेक पंकज चंद्रा (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव के द्वारा प्रदाय किया गया।
इस अवसर पर कपिल चंद्रा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सतीश भार्गव उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय कोण्डागांव, सपन कुमार चक्रवर्ती, बैंक मैनेजर भारतीय स्टेट बैंक शाखा कोण्डागांव, मनीषा बोरकर मेश्राम आंकिक, प्रियंका निषाद एवं कार्यलायीन स्टाफ एवं उनके परिवार उपस्थित रहे। बैंक से आये अधिकारी को सहयोग प्रदान करने हेतु उन्हें धन्यवाद दिया गया। पंकज चंद्रा (भा.पु.से) पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव के मार्गदर्शन में पुलिस सैलरी पैकेज के तहत राशि प्रदान कराने में प्रकाश मिंज, मुख्य लिपिक, नेतराम दीवान, उपनिरीक्षक (अ), हरिशचन्द्र चुरेन्द्र प्रधान आरक्षक क्रमांक 242 पुलिस कार्यालय कोण्डागांव का कार्य सराहानीय रहा है।
Trending
- स्कंदषष्ठी महोत्सव की महापूर्णाहुति में शामिल हुए राज्यपाल रमेन डेका, विधि-विधान से संपन्न हुए धार्मिक अनुष्ठान
- वरिष्ठजनों का अनुभव और मार्गदर्शन समाज के लिए अनमोल धरोहर: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- भगवान बिरसा मुंडा का साहस, संघर्ष और बलिदान सदैव प्रेरणा देता रहेगा: मुख्यमंत्री साय
- विकास के साथ अपनी गौरवशाली विरासत को सहेजना भी हमारी जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले छत्तीसगढ़ के बेलमेटल शिल्पकार
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनजातीय गौरव दिवस पर किया तेंदूपत्ता संग्राहकों को बोनस वितरण का शुभारंभ
- सुशासन को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाने में तकनीक की महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री साय
- छठ महापर्व पर आस्था के रंग में रंगे CM साय, जशपुर में सपत्नीक सूर्यदेव को दिया उषा अर्घ्य
Monday, November 16
