publicuwatch24.-रायपुर। होली पर्व पर सुरक्षा के दृष्टिकोण से अभियान चलाया जा रहा है, शहर में शराब के नशे में तेज रफ्तार वाहन चलाने के कारण स्वयं एवं दुसरे राहगीरों के लिये संकट उत्पन्न करने एवं सड़क दुर्घटनाओं की संभावना को देखते हुए विकास कुमार, पुलिस उपायुक्त यातायात एवं प्रोटोकॉल द्वारा नशे की हालत में वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्यवाही के निर्देश पर विवेक शुक्ला अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त एवं दौलत राम पोर्ते अतिरक्त पुलिस उपायुक्त यातायात/प्रोटोकाल के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस आयुक्त सतीष ठाकुर, सुरेन्द्र साय पैकरा, रमेश येरेवार, गुरजीत सिंह एवं श्रीमती सीमा अहिरवार के नेतृत्व में यातायात के सभी थाना क्षेत्रों में 42 चेकिंग पाइंट लगाया गया है। सभी चेकिंग पाइंट में चेकिंग अधिकारियों द्वारा ब्रीथ एनालाईजर मशीन के साथ शाम से देर रात्रि तक सघन जांच अभियान चलाया गया।
जांच कार्यवाही के दौरान वाहन चालकों का ब्रीथ एनालाईजर मशीन से शराब सेवन की जांच की गयी। जांच में 130 वाहन चालक शराब के नशे में वाहन चलाते पाया गया, कार्यवाही किये गए वाहनों में 39 कार, 73 मोटरसायकल, 03 ट्रक, 15 टाटा एस पिकप एवं ई-रिक्शा वाहन शामिल है। जिनके विरूद्ध मोटरयान अधिनियम की धारा 185 के अंतर्गत वाहनों को जप्त कर कार्यवाही किया गया। वाहनों को यातायात मुख्यालय परिसर एवं यातायात थानों में सुरक्षार्थ खड़ा किया गया है। कार्यवाही किये गये प्रकरणों को होली के बाद माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा जहॉ शराब सेवन कर वाहन चलाने पर माननीय न्यायालय द्वारा प्रत्येक प्रकरण में 10000 से 15000 हजार रूपये तक अर्थदंड किया जाता है। पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला के निर्देश एवं विकास कुमार, पुलिस उपायुक्त यातायात एवं प्रोटोकॉल के मार्गदर्शन में होली तक विशेषकर रात्रि में चेकिंग पाइंट लगाकर नियमित रूप से शराब सेवन कर वाहन चलाने वालों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी।
Trending
- छत्तीसगढ़ में भगवान बिरसा मुंडा के सपनों का साकार स्वरूप: जनजातीय विकास, कानूनी सुरक्षा और सुशासन की नई गाथा
- बस्तर के अन्नदाताओं के चेहरों पर छलकी खुशी, कम पैदावार के बावजूद मिलेगा प्रति एकड़ 13,839 रुपए का पूरा बोनस
- शहीदों का बलिदान राष्ट्र की अमूल्य धरोहर, उनके परिवारों का सम्मान हम सभी का दायित्व- राज्यपाल रमेन डेका
- सुरक्षा, विश्वास और विकास से जनजातीय गौरव का पुनर्जागरण- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने स्ट्रीट वेंडर की चाय का लिया लुत्फ, पथ विक्रेताओं के साथ किया लंच
- अंतिम पंक्ति के व्यक्ति के कल्याण से बनेगा विकसित भारत– अरुण साव
- बदल रहा है छत्तीसगढ़, संवर रहा है आदिवासियों की जिंदगी
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने की शिष्टाचार भेंट
Saturday, November 14
