publicuwatch24.-मुंगेली। कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार जिला परिवहन विभाग द्वारा स्कूली वाहनों के विरुद्ध सघन जांच अभियान चलाया गया। जांच में मोटरयान अधिनियम के तहत कुल 23 वाहनों पर कार्रवाई की गई। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर 12 हजार 800 रुपये शमन शुल्क के रूप में वसूले गए, जबकि 10 हजार 800 रुपये की ई-चालान कार्रवाई की गई। इस प्रकार दो दिनों में कुल 23 हजार 600 रुपये की राजस्व वसूली की गई। जिला परिवहन अधिकारी ने बताया कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए यह अभियान चलाया गया। जांच के दौरान वाहनों के दस्तावेज, फिटनेस, परमिट, ओवरलोडिंग, सुरक्षा मानकों एवं अन्य आवश्यक प्रावधानों की जांच की गई। जिन वाहनों में खामियां पाई गईं, उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर आगे भी इस तरह की नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
000000000000000000000000000000000000000000000000000000000000000000000000000000000000000000000
Trending
- डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र अभियान 5.0 के तहत पेंशनधारियों को घर बैठे जीवन प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करने की सुविधा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की ‘विष्णु के पाती’ ने बसंती राजवाड़े के संघर्ष को दिया संबल, भावुक हुईं स्व-सहायता समूह की महिला
- दीपावली पर्व को देखते हुए खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा विशेष सघन खाद्य सुरक्षा अभियान संचालित
- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से नरेन्द्र कुमार को मिला संबल
- छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के पंचायती राज संगठन का विस्तार, 28 जिलों में अध्यक्ष नियुक्त
- महतारी वंदन योजना से आत्मनिर्भरता की नई उड़ान, दीपावली पर मिट्टी के दीयों और गुल्लकों से संवार रहीं स्वदेशी परंपरा
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में विद्यार्थियों के हितों की रक्षा और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल – उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा
- बेटे ने पिता की लंबित पेंशन के लिए उठाई आवाज, मुख्यमंत्रीसाय ने ‘विष्णु की पाती’ से भेजा स्नेह संदेश
Sunday, November 8
