publicuwatch24.-रायपुर. छत्तीसगढ़ में आने वाले दिनों में गर्मी बढ़ने वाली है. मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी की संभावना जताई है. वहीं न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव की संभावना नहीं है. प्रदेश में शुक्रवार को सर्वाधिक अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 11.1 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड हुआ. पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में कहीं भी वर्षा दर्ज नहीं की गई. रायपुर में अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से थोड़ा अधिक है. हवा की औसत गति करीब 2 किमी प्रतिघंटा रही तथा आर्द्रता सुबह 50 प्रतिशत और शाम को 25 प्रतिशत दर्ज की गई.
मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के मुताबिक, एक पश्चिमी विक्षोभ मध्य क्षोभमंडल में 5.8 किलोमीटर पर 70 डिग्री पूर्व और 35 डिग्री उत्तर में स्थित है. प्रदेश में 28 फरवरी को प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. अधिकतम में अगले 6 दिनों में चार डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि होने की संभावना है. न्यूनतम तापमान में हल्की वृद्धि का दौर लगातार बने रहने की संभावना है, लेकिन विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है. मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी रायपुर में शनिवार को आसमान मुख्यतः साफ रहने की संभावना है. अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है.
Trending
- छत्तीसगढ़ में भगवान बिरसा मुंडा के सपनों का साकार स्वरूप: जनजातीय विकास, कानूनी सुरक्षा और सुशासन की नई गाथा
- बस्तर के अन्नदाताओं के चेहरों पर छलकी खुशी, कम पैदावार के बावजूद मिलेगा प्रति एकड़ 13,839 रुपए का पूरा बोनस
- शहीदों का बलिदान राष्ट्र की अमूल्य धरोहर, उनके परिवारों का सम्मान हम सभी का दायित्व- राज्यपाल रमेन डेका
- सुरक्षा, विश्वास और विकास से जनजातीय गौरव का पुनर्जागरण- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने स्ट्रीट वेंडर की चाय का लिया लुत्फ, पथ विक्रेताओं के साथ किया लंच
- अंतिम पंक्ति के व्यक्ति के कल्याण से बनेगा विकसित भारत– अरुण साव
- बदल रहा है छत्तीसगढ़, संवर रहा है आदिवासियों की जिंदगी
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने की शिष्टाचार भेंट
Saturday, November 14
