publicuwatch24.-बिलासपुर। सकरी पुलिस ने मेंड्रा रोड पर घेराबंदी कर एक युवक को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद पुलिस ने एक आरोपित को अभिषेक नगर मंगला में पकड़ा। मामले का मास्टर माइंड आर्म्स एक्ट के मामले में पहले से जेल में है। अब पुलिस न्यायालय की अनुमति से गिरफ्तार करेगी। सिविल लाइन सीएसपी निमितेष सिंह ने बताया कि सकरी पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक मेंड्रा रोड पर ब्राउन शुगर बेचने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहा है। इस पर पुलिस की टीम ने मौके पर घेराबंदी कर हामिद अंसारी (33) को पकड़ लिया। आरोपित की जेब से जिपर पैकेट में 840 मिलीग्राम नशीली ब्राउन शुगर मिली। पूछताछ में आरोपित ने बताया कि रामा लाइफ कॉलोनी में रहने वाले ईशान मंडलोई और मंगला के अभिषेक नगर में रहने वाले अमन तिवारी प्रयागराज से पिस्टल और ब्राउन शुगर लेकर आए थे। वह ईशान से ब्राउन शुगर लेकर बेच रहा था।
पूछताछ के बाद अमन और ईशान के ठिकाने पर पुलिस ने दबिश दी। तब ईशान के घर से करीब 25 ग्राम गांजा मिला। इसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। दोनों के मकान में पिस्टल नहीं मिली है। आरोपित ईशान पहले ही आर्म्स एक्ट के मामले में जेल में बंद है। पुलिस उसे न्यायालय की अनुमति से गिरफ्तार कर ब्राउन शुगर के संबंध में पूछताछ करेगी। आरोपित ईशान मंडलोई की मां प्रतिमा मंडलोई मुंगेली जिले के पथरिया ब्लाक में बीईओ हैं। वहीं, उसके पिता बंशीलाल मंडलोई रिटायर्ड प्रोफेसर हैं। ईशान पढ़ाई के दौरान ही नशा करने लगा। नशे के कारण वह आपराधिक गतिविधियों की ओर चला गया।
Trending
- डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र अभियान 5.0 के तहत पेंशनधारियों को घर बैठे जीवन प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करने की सुविधा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की ‘विष्णु के पाती’ ने बसंती राजवाड़े के संघर्ष को दिया संबल, भावुक हुईं स्व-सहायता समूह की महिला
- दीपावली पर्व को देखते हुए खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा विशेष सघन खाद्य सुरक्षा अभियान संचालित
- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से नरेन्द्र कुमार को मिला संबल
- छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के पंचायती राज संगठन का विस्तार, 28 जिलों में अध्यक्ष नियुक्त
- महतारी वंदन योजना से आत्मनिर्भरता की नई उड़ान, दीपावली पर मिट्टी के दीयों और गुल्लकों से संवार रहीं स्वदेशी परंपरा
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में विद्यार्थियों के हितों की रक्षा और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल – उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा
- बेटे ने पिता की लंबित पेंशन के लिए उठाई आवाज, मुख्यमंत्रीसाय ने ‘विष्णु की पाती’ से भेजा स्नेह संदेश
Sunday, November 8
