publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के पांचवें दिन की कार्यवाही शुरू हो गई है। सदन की शुरुआत प्रश्नकाल से होगी, जिसमें विभिन्न विभागों से जुड़े सवालों पर मंत्री जवाब देंगे। विधानसभा में आज मंत्री रामविचार नेताम, ओपी चौधरी और राजेश अग्रवाल अपने-अपने विभागों से संबंधित प्रश्नों का उत्तर देंगे। इसके अलावा सदन में राज्य विद्युत नियामक आयोग, मनरेगा और गौसेवा आयोग की वार्षिक रिपोर्ट भी प्रस्तुत की जाएगी। वहीं ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के तहत राष्ट्रीय राजमार्ग 149-B बायपास के लिए भूमि मुआवजा मामले की गूंज सुनाई देगी। रामचंद्रपुर के पीएमश्री आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय को परीक्षा केंद्र से वंचित किए जाने का मुद्दा भी उठेगा।
इसके अलावा याचिकाओं और समितियों की रिपोर्ट सदन पटल पर रखी जाएंगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 15 दिसंबर 2025 के प्रश्नोत्तरी से जुड़े उत्तरों को लेकर विशेष वक्तव्य देंगे। वित्तीय वर्ष 2026-27 के आय-व्यय पर सामान्य चर्चा भी आज जारी रहेगी। साथ ही भिलाई सेक्टर-9 अस्पताल को मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल के रूप में विकसित करने के लिए अशासकीय संकल्प लाया जाएगा। आदिवासी छात्रावासों के सुदृढ़ीकरण के लिए केंद्र से विशेष सहायता की मांग को लेकर भी अशासकीय संकल्प पेश किया जाएगा।
Trending
- छत्तीसगढ़ में भगवान बिरसा मुंडा के सपनों का साकार स्वरूप: जनजातीय विकास, कानूनी सुरक्षा और सुशासन की नई गाथा
- बस्तर के अन्नदाताओं के चेहरों पर छलकी खुशी, कम पैदावार के बावजूद मिलेगा प्रति एकड़ 13,839 रुपए का पूरा बोनस
- शहीदों का बलिदान राष्ट्र की अमूल्य धरोहर, उनके परिवारों का सम्मान हम सभी का दायित्व- राज्यपाल रमेन डेका
- सुरक्षा, विश्वास और विकास से जनजातीय गौरव का पुनर्जागरण- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने स्ट्रीट वेंडर की चाय का लिया लुत्फ, पथ विक्रेताओं के साथ किया लंच
- अंतिम पंक्ति के व्यक्ति के कल्याण से बनेगा विकसित भारत– अरुण साव
- बदल रहा है छत्तीसगढ़, संवर रहा है आदिवासियों की जिंदगी
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने की शिष्टाचार भेंट
Saturday, November 14
