publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ दिव्यांगजन वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष श्री लोकेश कावड़िया ने कहा है कि राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप दिव्यांगजनों तक सभी कल्याणकारी योजनाओं का अधिकतम और समयबद्ध लाभ पहुंचाया जाएगा। उन्होंने बिलासपुर प्रवास के दौरान जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की।
अध्यक्ष कावड़िया ने निर्देश दिए कि प्रशिक्षण कार्यक्रमों को सीधे रोजगार एवं आय सृजन से जोड़ा जाए, ताकि दिव्यांगजन आत्मनिर्भर बन सकें। उन्होंने ऋण वितरण प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाने तथा अधिकाधिक हितग्राहियों को लाभान्वित करने पर जोर दिया।
समीक्षा बैठक में यूडीआई डी कार्ड निर्माण, ऋण प्रकरणों की स्वीकृति, सहायक उपकरण वितरण तथा स्वरोजगार योजनाओं की प्रगति पर चर्चा की गई। अधिकारियों ने जानकारी दी कि नियमित शिविरों के माध्यम से पात्र दिव्यांगजनों को चिन्हित कर योजनाओं से जोड़ा जा रहा है।
प्रवास के दौरान श्री कावडिया ने विशेष विद्यालयों, दिव्यांग संस्थाओं एवं छात्रावासों का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बच्चों एवं प्रशिक्षुओं से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और शिक्षा, कौशल विकास तथा पुनर्वास सेवाओं की गुणवत्ता में निरंतर सुधार के निर्देश दिए।
कावड़िया ने कहा कि राज्य स्तर पर योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी, ताकि किसी भी पात्र दिव्यांगजन को लाभ से वंचित न रहना पड़े और सशक्त, आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ के निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित हो सके।
Trending
- छत्तीसगढ़ में भगवान बिरसा मुंडा के सपनों का साकार स्वरूप: जनजातीय विकास, कानूनी सुरक्षा और सुशासन की नई गाथा
- बस्तर के अन्नदाताओं के चेहरों पर छलकी खुशी, कम पैदावार के बावजूद मिलेगा प्रति एकड़ 13,839 रुपए का पूरा बोनस
- शहीदों का बलिदान राष्ट्र की अमूल्य धरोहर, उनके परिवारों का सम्मान हम सभी का दायित्व- राज्यपाल रमेन डेका
- सुरक्षा, विश्वास और विकास से जनजातीय गौरव का पुनर्जागरण- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने स्ट्रीट वेंडर की चाय का लिया लुत्फ, पथ विक्रेताओं के साथ किया लंच
- अंतिम पंक्ति के व्यक्ति के कल्याण से बनेगा विकसित भारत– अरुण साव
- बदल रहा है छत्तीसगढ़, संवर रहा है आदिवासियों की जिंदगी
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने की शिष्टाचार भेंट
Saturday, November 14
