publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में 2026-27 का बजट पेश किया गया। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने साय सरकार का तीसरा बजट सदन में रखा। इससे पहले वे बंगले में स्थित मंदिर में पूजा अर्चना की। इस दौरान उनकी पत्नी अदिति चौधरी भी मौजूद रहीं। GYAN के उत्थान में GATI की शक्ति से SANKALP के साथ आगे बढ़ती विकास यात्रा बजट के मूल आधार स्तंभ S-समावेशी विकास A-अधोसंरचना N-निवेश K-कुशल मानव संसाधन A-अंत्योदय
L-लाइवलीहुड P-पॉलिसी से परिणाम तक संतुलित विजन से सतत विकास वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 1,72,000 करोड़ का अनुमानित बजट इस बार बजट में जल बोर्ड गठन, ‘जी राम जी’ (Guarantee For Rozgar and Ajeevika Mission – Gramin) योजना के तहत ग्राम पंचायतों के विकास, स्टार्टअप और MSME को बढ़ावा देने के साथ राजधानी को मेट्रो सिटी की तर्ज पर विकसित करने जैसे बड़े ऐलान संभव माने जा रहे हैं। यह बजट ऐसे समय आ रहा है जब प्रदेश में गुड गवर्नेंस, इंफ्रास्ट्रक्चर विस्तार और औद्योगिक विकास को लेकर सरकार की प्राथमिकताएं साफ दिखाई दे रही हैं। गरीब कल्याण से लेकर युवा शक्ति, किसानों, महिलाओं और बच्चों तक हर वर्ग को इस बजट से उम्मीदें हैं।
दूसरे दिन सदन की कार्यवाही शुरू हो चुकी है। सबसे पहले दीनदयाल सिंह पोर्ते, अविभाजित मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व सदस्य के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान 5 मिनट के लिए सदन की कार्यवाही स्थगित की गई। इसके बाद प्रश्नकाल समाप्त होने के बाद सदन की कार्यवाही दोबारा शुरू हो गई है।
Trending
- छत्तीसगढ़ में भगवान बिरसा मुंडा के सपनों का साकार स्वरूप: जनजातीय विकास, कानूनी सुरक्षा और सुशासन की नई गाथा
- बस्तर के अन्नदाताओं के चेहरों पर छलकी खुशी, कम पैदावार के बावजूद मिलेगा प्रति एकड़ 13,839 रुपए का पूरा बोनस
- शहीदों का बलिदान राष्ट्र की अमूल्य धरोहर, उनके परिवारों का सम्मान हम सभी का दायित्व- राज्यपाल रमेन डेका
- सुरक्षा, विश्वास और विकास से जनजातीय गौरव का पुनर्जागरण- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने स्ट्रीट वेंडर की चाय का लिया लुत्फ, पथ विक्रेताओं के साथ किया लंच
- अंतिम पंक्ति के व्यक्ति के कल्याण से बनेगा विकसित भारत– अरुण साव
- बदल रहा है छत्तीसगढ़, संवर रहा है आदिवासियों की जिंदगी
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने की शिष्टाचार भेंट
Saturday, November 14
