publicuwatch24.-रायगढ़। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने आज रेलवे स्टेशन के जीर्णोद्धार और पुनर्विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लेने के लिए एक विशेष समीक्षा बैठक की और निर्माण स्थल का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्टेशन पर चल रहे एक-एक कार्य का अवलोकन किया और निर्माण की गुणवत्ता परखी। निरीक्षण के दौरान कार्यों की गति धीमी पाए जाने पर कलेक्टर ने अधिकारियों के प्रति अपनी असहमति जताई और निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य आगामी 30 जून तक अनिवार्य रूप से पूरे कर लिए जाएं। उन्होंने कहा कि तय समय-सीमा के भीतर काम पूरा होना चाहिए ताकि यात्रियों को जल्द से जल्द बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
स्टेशन को आधुनिक और सुगम बनाने के लिए कलेक्टर ने माल धक्का रोड और रेलवे स्टेशन रोड की ओर दो नए मुख्य प्रवेश द्वार बनाने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही, आम नागरिकों की सुविधा के लिए स्टेशन परिसर में एक आधुनिक नागरिक सुविधा केंद्र विकसित करने की योजना पर भी चर्चा की गई। प्रशासन की प्राथमिकता है कि स्टेशन का नया स्वरूप यात्रियों के लिए आरामदायक और सुविधाजनक हो। इस अवसर पर आयुक्त नगर निगम श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय, एसडीएम रायगढ़ श्री महेश शर्मा, रेलवे के सीनियर डिप्टी डीआरएम, कंस्ट्रक्शन विभाग के प्रमुख और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
Trending
- स्कंदषष्ठी महोत्सव की महापूर्णाहुति में शामिल हुए राज्यपाल रमेन डेका, विधि-विधान से संपन्न हुए धार्मिक अनुष्ठान
- वरिष्ठजनों का अनुभव और मार्गदर्शन समाज के लिए अनमोल धरोहर: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- भगवान बिरसा मुंडा का साहस, संघर्ष और बलिदान सदैव प्रेरणा देता रहेगा: मुख्यमंत्री साय
- विकास के साथ अपनी गौरवशाली विरासत को सहेजना भी हमारी जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले छत्तीसगढ़ के बेलमेटल शिल्पकार
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनजातीय गौरव दिवस पर किया तेंदूपत्ता संग्राहकों को बोनस वितरण का शुभारंभ
- सुशासन को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाने में तकनीक की महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री साय
- छठ महापर्व पर आस्था के रंग में रंगे CM साय, जशपुर में सपत्नीक सूर्यदेव को दिया उषा अर्घ्य
Monday, November 16
