publicuwatch24.-जशपुर। जिले में नाटक कार्यक्रम देखकर घर लौट रही 17 साल की नाबालिग से 2 युवकों ने गैंगरेप किया है। उसके बाद गला घोंटकर उसे अधमरी हालत में जंगल में फेंक दिया। देर रात राहगीरों ने उसे जंगल किनारे बेहोश पड़ा देखा, तो अस्पताल में भर्ती करवाया। बेहतर इलाज के लिए पीड़िता को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। मामला बागबहार थाना इलाके का है। जानकारी के मुताबिक, 16 फरवरी की रात नाबालिग नाटक देखकर पैदल घर वापस जा रही थी।
इसी दौरान 2 युवक उसे घर पहुंचा देंगे कहकर अपनी बाइक पर बैठा लिया। उसे जबरजस्ती जंगल की तरफ ले गए, जहां दोनों युवकों ने बारी-बारी से जबरन दुष्कर्म किया। यह बात पीड़िता ने अपनी मां को बताई है। घर नहीं लौटने पर पीड़िता के परिजन और रिश्तेदार उसकी खोजबीन कर रहे थे। इस बीच 17 फरवरी की रात बिजली सब स्टेशन रोड के पास नाबालिग बेहोशी की हालत में पड़ी थी। ग्रामीणों ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया। शुरुआती जांच के बाद स्वास्थ्यकर्मियों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सिविल अस्पताल पत्थलगांव रेफर किया।
बेहतर इलाज के लिए पीड़िता को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने 18 फरवरी को आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर लिया है। संदिग्धों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। पुलिस का कहना है कि, आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
Trending
- स्कंदषष्ठी महोत्सव की महापूर्णाहुति में शामिल हुए राज्यपाल रमेन डेका, विधि-विधान से संपन्न हुए धार्मिक अनुष्ठान
- वरिष्ठजनों का अनुभव और मार्गदर्शन समाज के लिए अनमोल धरोहर: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- भगवान बिरसा मुंडा का साहस, संघर्ष और बलिदान सदैव प्रेरणा देता रहेगा: मुख्यमंत्री साय
- विकास के साथ अपनी गौरवशाली विरासत को सहेजना भी हमारी जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले छत्तीसगढ़ के बेलमेटल शिल्पकार
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनजातीय गौरव दिवस पर किया तेंदूपत्ता संग्राहकों को बोनस वितरण का शुभारंभ
- सुशासन को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाने में तकनीक की महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री साय
- छठ महापर्व पर आस्था के रंग में रंगे CM साय, जशपुर में सपत्नीक सूर्यदेव को दिया उषा अर्घ्य
Monday, November 16
