publicuwatch24.-बीजापुर। सुकमा-बीजापुर सीमा क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने सर्चिंग के दौरान नक्सल सामग्री बरामद की है। साथ ही आईईडी बरामद कर निष्क्रिय किया। सुरक्षा बलों के अनुसार सीआरपीएफ 228वीं बटालियन के जवानों ने तालपेरू नदी के किनारे अभियान के दौरान एक ट्रैक्टर, राइस हलर मिल, वाटर पंप और विस्फोटक सामग्री बरामद की। अभियान के दौरान लगभग 10 किलोग्राम का एंटी-हैंडलिंग आईईडी भी मिला, जिसे सुरक्षा बलों ने बरामद कर निष्क्रिय किया। अधिकारियों के अनुसार समय पर कार्रवाई से संभावित खतरे को टाला गया। क्षेत्र में अन्य संदिग्ध सामग्री की तलाश के लिए सर्चिंग अभियान जारी है।
Trending
- स्कंदषष्ठी महोत्सव की महापूर्णाहुति में शामिल हुए राज्यपाल रमेन डेका, विधि-विधान से संपन्न हुए धार्मिक अनुष्ठान
- वरिष्ठजनों का अनुभव और मार्गदर्शन समाज के लिए अनमोल धरोहर: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- भगवान बिरसा मुंडा का साहस, संघर्ष और बलिदान सदैव प्रेरणा देता रहेगा: मुख्यमंत्री साय
- विकास के साथ अपनी गौरवशाली विरासत को सहेजना भी हमारी जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले छत्तीसगढ़ के बेलमेटल शिल्पकार
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनजातीय गौरव दिवस पर किया तेंदूपत्ता संग्राहकों को बोनस वितरण का शुभारंभ
- सुशासन को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाने में तकनीक की महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री साय
- छठ महापर्व पर आस्था के रंग में रंगे CM साय, जशपुर में सपत्नीक सूर्यदेव को दिया उषा अर्घ्य
Monday, November 16
