publicuwatch24.-बिलासपुर। बाइक चोर गिरोह तक पहुंचना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ था। लेकिन अब बिलासपुर रेंज में तैयार ‘सशक्त एप’ पुलिस के लिए बेहद उपयोगी साबित हो रहा है। इस एप की मदद से पुलिस ने 10 दिन में 49 चोरी की बाइक बरामद की है। इनमें सबसे ज्यादा 25 बाइक बिलासपुर जिले से मिली हैं। ड्रिंक एंड ड्राइव जांच के दौरान इसी एप की मदद से पुलिस ने सिम्स परिसर से बाइक चोरी करने वाले गैंग को भी गिरफ्तार किया है। SSP रजनेश सिंह ने संदिग्ध वाहनों की जांच में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने शहर के सभी थाना प्रभारियों को चोरी की बाइक की पूरी जानकारी सशक्त एप पर अपलोड करने के लिए कहा है। एसएसपी ने विवेचकों से लेकर जवानों तक सभी को संदिग्ध बाइकों की जांच करने के निर्देश दिए हैं। थानों में तैनात पेट्रोलिंग टीम और बीट प्रभारी भी गश्त के दौरान अपने क्षेत्र में संदिग्ध वाहनों की जांच कर रहे हैं। रात में अड्डेबाजों पर कार्रवाई और ड्रिंक एंड ड्राइव अभियान के दौरान भी बाइक की जांच लगातार की जा रही है।
सरकंडा थाना क्षेत्र में देर रात ड्रिंक एंड ड्राइव जांच के दौरान पुलिस को नशे में धुत एक नाबालिग बाइक चलाते मिला। जब एप से वाहन नंबर जांचा गया तो पता चला कि बाइक चोरी की है। इस चोरी की रिपोर्ट कोतवाली थाना बिलासपुर में दर्ज थी। इसके बाद सरकंडा पुलिस ने नाबालिग को कोतवाली थाना प्रभारी देवेश राठौर को सौंप दिया। पूछताछ के दौरान नाबालिग ने गिरोह के मास्टरमाइंड और अन्य सदस्यों की जानकारी दी। जांच में सामने आया कि गिरोह ने चोरी की एक बाइक बहतराई अटल आवास में रहने वाले व्यक्ति को बेच दी थी। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है।
Trending
- डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र अभियान 5.0 के तहत पेंशनधारियों को घर बैठे जीवन प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करने की सुविधा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की ‘विष्णु के पाती’ ने बसंती राजवाड़े के संघर्ष को दिया संबल, भावुक हुईं स्व-सहायता समूह की महिला
- दीपावली पर्व को देखते हुए खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा विशेष सघन खाद्य सुरक्षा अभियान संचालित
- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से नरेन्द्र कुमार को मिला संबल
- छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के पंचायती राज संगठन का विस्तार, 28 जिलों में अध्यक्ष नियुक्त
- महतारी वंदन योजना से आत्मनिर्भरता की नई उड़ान, दीपावली पर मिट्टी के दीयों और गुल्लकों से संवार रहीं स्वदेशी परंपरा
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में विद्यार्थियों के हितों की रक्षा और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल – उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा
- बेटे ने पिता की लंबित पेंशन के लिए उठाई आवाज, मुख्यमंत्रीसाय ने ‘विष्णु की पाती’ से भेजा स्नेह संदेश
Sunday, November 8
