publicuwatch24.-रायपुर। देसी और प्यारा मुख्यमंत्री बिना तामझाम बिना आवाज़ किए अपने जनता की सेवा में वो लगातार बढ़त बनाए हुए हैं अपने निर्वाचन क्षेत्र के साथ ही पूरे प्रदेश को अपनी सोच और अपनी मेहनत और अपनी लगन से निरंतर आगे रखने की भावना आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव सायं चल रहे है चुपचाप कड़ी मेहनत के साथ जनता की सेवा करना निरंतर जनता के लिए जागरूक होकर पूरे प्रदेश में साफ़ सुथरी सरकार का और निरंतर कार्रवाई यही एकमात्र उद्देश्य लेकर जनता की सेवा में साय सरकार ये बहुत ही स्पष्ट रूप से क़ानून व्यवस्था के लिए कड़े क़दम महिलाओं की सुरक्षा के विशेष ध्यान अवैध कारोबारियों पर कसा शिकंजा ये उपलब्धि बताती है सरकार के ईमानदार छवि की विगत दो सालों में कोयला माफिय़ा, रेत माफिय़ा, अवैध ट्रांसपोर्ट, सट्टा, जुआ और बड़े गंभीर अपराधों पर और माफिय़ाओं पर है विष्णु देव साय की सरकार ने लगातार प्रहार किए और कसावट के साथ अपनी सरकार को सफल संचालन करते हुए 2 वर्ष पूर्ण किए।
अन्नदाता का मान ही हमारी सरकार की पहचान: सीएम साय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के किसानों के हित में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले किसानों को 3100 प्रति क्विंटल के मान से अंतर की राशि होली पर्व से पूर्व एकमुश्त प्रदान की जाएगी। इस निर्णय के तहत लगभग 10,000 करोड़ की राशि 25 लाख से अधिक किसानों के खातों में सीधे हस्तांतरित की जाएगी। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रदेश के अन्नदाता भाइयों-बहनों की मुस्कान ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने कहा कि सरकार केवल धान की खरीदी नहीं करती, बल्कि किसानों के परिश्रम का उचित मूल्य सुनिश्चित करना और उनके सम्मान की रक्षा करना अपना दायित्व मानती है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस निर्णय से किसानों को आर्थिक संबल मिलने के साथ ही उत्सव का उल्लास बढ़ेगा।
उल्लेखनीय है कि खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में राज्य के 25 लाख 24 हजार 339 किसानों से 141.04 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है। कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत बीते दो वर्षों में किसानों को धान मूल्य अंतर की राशि के रूप में 25,000 करोड़ से अधिक का भुगतान किया जा चुका है। होली से पूर्व किसानों के खाते में ?10,000 करोड़ के भुगतान के साथ यह राशि बढक़र 35,000 करोड़ से अधिक हो जाएगी। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि किसान प्रदेश की आत्मा और अर्थव्यवस्था की मजबूत नींव हैं। उनकी मेहनत और पसीने से ही राज्य की समृद्धि सुनिश्चित होती है। राज्य सरकार किसानों की खुशहाली, सम्मान और आर्थिक सशक्तिकरण के प्रति पूर्णत: प्रतिबद्ध है।
Trending
- छत्तीसगढ़ में भगवान बिरसा मुंडा के सपनों का साकार स्वरूप: जनजातीय विकास, कानूनी सुरक्षा और सुशासन की नई गाथा
- बस्तर के अन्नदाताओं के चेहरों पर छलकी खुशी, कम पैदावार के बावजूद मिलेगा प्रति एकड़ 13,839 रुपए का पूरा बोनस
- शहीदों का बलिदान राष्ट्र की अमूल्य धरोहर, उनके परिवारों का सम्मान हम सभी का दायित्व- राज्यपाल रमेन डेका
- सुरक्षा, विश्वास और विकास से जनजातीय गौरव का पुनर्जागरण- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने स्ट्रीट वेंडर की चाय का लिया लुत्फ, पथ विक्रेताओं के साथ किया लंच
- अंतिम पंक्ति के व्यक्ति के कल्याण से बनेगा विकसित भारत– अरुण साव
- बदल रहा है छत्तीसगढ़, संवर रहा है आदिवासियों की जिंदगी
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने की शिष्टाचार भेंट
Sunday, November 15
